Viral Video: भारत में हमास के हमदर्द! जगजाहिर की अपनी मंशा, अब अधिकारियों के छूटे पसीने

AMU Student Support Hamas Video Viral: हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दुनिया के देशों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसमें एक और आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह की भी एंट्री हो गई है।

AMU Student Support Hamas Video Viral

AMU Student Support Hamas Video Viral

विज्ञापन

AMU Student Support Hamas Video Viral: हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दुनिया के देशों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसमें एक और आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह की भी एंट्री हो गई है। हिज्बुल्लाह लेबनान का आतंकी संगठन है। भारत के अलावा अमेरिका और युरोपीय देश इजरायल के समर्थन में खड़े हैं। वहीं यूपी के अलीगढ़ स्थित एएमयू के मुस्लिम छात्र हमास और फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है एएमयू के कैंपस में बड़ी संख्या में मुस्लिम छात्र नारेबाजी करते हुए मार्च निकाल रहे हैं। बता दें कि इस समय इजरायल गाजा पर जबरदस्त नारेबाजी कर रहा है। दोनों ओर के करीब 1 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हमास और हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर चौतरफा हमला किया है। उधर अमेरिका ने इजरायल के समर्थन में अपना युद्धपोत समुद्र में उतार दिया है।

गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रहा इजरायल

बता दें कि शनिवार को इजरायल पर फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने 5 हजार से ज्यादा राॅकेट दागे थे। इसके बाद बड़ी संख्या में हमास के लड़ाके इजरायल की सीमा में घुस आए और महिलाओं का अपहरण कर लिया। फिलहाल इजरायल की एयरफोर्स गाजा पट्टी पर जमकर बमबारी कर रही है। युद्ध के हालात को देखते हुए कई देशों ने अपने नागरिकों को वहां से निकालना शुरू कर दिया है। भारत ने भी कल अपने 27 नागरिकों को इजरायल से निकाला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ