Israel Defence Forces Killed Hamas Air Force Chief Ali Qadhi: फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास का एयरफोर्स चीफ अली कादी शनिवार को मार गिराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स पर अब इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने भी मुहर लगा दी है। अली कादी को ढेर करने के बाद IDF ने ट्वीट कर कहा- “अली कादी ने 7 अक्टूबर को इजरायल में नागरिकों के अमानवीय, बर्बर नरसंहार का नेतृत्व किया। हमने उसे मार डाला। हमास के सभी आतंकवादियों का भी यही हश्र होगा।”
अबू मुराद की भी मौत
इसके साथ ही हमास के मिलिट्री कमांडर अबू मुराद की मौत की जानकारी भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इजरायल के रक्षा बलों ने गाजा पट्टी में रात भर हवाई हमले किए। इस दौरान किए गए हवाई हमले में हमास के हवाई बेड़े के प्रमुख की मौत हो गई। हमले में हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया। जहां से हमास अपनी एयर एक्टिविटीज को कंट्रोल करता था। अबू मुराद ने पिछले सप्तान नरसंहार के दौरान आतंकवादियों को निर्देशित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। वह इसे लीड कर रहा था। हैंग ग्लाइडर पर हवा से इजरायल में घुसने वाले हमलावर भी शामिल रहे।
इधर, हमास के हमले से संबंधित कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने इजरायल में प्राथमिक स्कूलों और एक यूथ सेंटर को टार्गेट करने की योजना बनाई थी, ताकि जितना संभव हो उतने लोगों को मार डाला जा सके। साथ ही बंधकों को पकड़कर उन्हें गाजा पट्टी में ले जाया जा सके।
ये भी पढ़ें: PM के कहने पर हमास से बदला लेने के लिए गाजा में घुसी इजरायली सेना, पार करनी होंगी 5 चुनौतियां
एनबीसी न्यूज के मुताबिक, योजना के अनुसार, उन गांवों में हमला करने की योजना थी, जहां सबसे ज्यादा नागरिक इकट्ठा होते हैं। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली अधिकारियों ने अभी तक कफर साद में मरने वालों की संख्या निर्धारित नहीं की है। इजरायली रक्षा बलों ने शनिवार को पुष्टि की कि गाजा में आतंकवादी संगठन हमास ने 120 से अधिक नागरिकों को बंदी बना लिया है। वहीं अब इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में पर्चे गिराए हैं। उन्होंने करीब 11 लाख लोगों को चेतावनी जारी करते हुए इलाके को जल्द से जल्द खाली करने का निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
1 hr agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
10 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
10 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
12 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
15 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
18 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
18 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines