Israel declared Lashkar-e-Taiba a terrorist organization: हमास से युद्ध में उलझे इजराइल ने एक बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान को एक बड़ा झटका देते हुए इजराइल ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। यह जानकारी भारत में इजरायली दूतावास ने दी। इजराइल ने यह कदम तब उठाया है जब 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले की 15वीं बरसी नजदीक है। इसके पहले हमास के साथ युद्ध के बीच इजाराइल ने भारत से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की थी। इजराइल का कदम भारत को भेजा गया एक बड़ा संदेश माना जा रहा है कि वह भी हमास को एक आतंकी संगठन घोषित करे। यह आतंक को लेकर भारत के रुख का समर्थन कहा जा रहा है।
बता दें कि भारत ने हमास को अभी तक आतंकी संगठन नहीं घोषित किया है। हमास को इस समय अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपियन यूनियन समेत कई देश आतंकवादी संगठन मानते हैं। अब इजराइल ने साफ तौर पर कह दिया है लश्कर ए तैयबा भारतीयों की हत्या के लिए जिम्मेदार है और इसी वजह से वह उसे आतंकी संगठन मानता है। बता दें कि जैश ए मोहम्मद को इजराइल ने अभी तक आतंकी संगठन नहीं माना है।
क्या कहा इजराइली दूतावास ने
भारत में इजराइल के दूतावास ने कहा है कि मुंबई आतंकवादी हमलों के 15वें वर्ष के प्रतीक के रूप में इज़राइल ने लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है। भारत सरकार द्वारा अनुरोध नहीं किए जाने के बावजूद ऐसा करने पर, इजराइल राज्य ने औपचारिक रूप से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और लश्कर-ए-तैयबा को अवैध आतंकवादी संगठनों की इजराइली सूची में शामिल करने के परिणाम के लिए सभी आवश्यक जांच और नियमों को पूरा कर लिया है।
166 लोग मारे गए थे मुंबई हमले में
बता दें कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में हमला किया था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस दौरान 9 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। एक आतंकी जिसका नाम कसाब था को जिंदा पकड़ लिया गया था, जिसे बाद में फांसी दी गई थी।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
7 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
8 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
10 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
12 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
12 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
20 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
21 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines