---विज्ञापन---

देश angle-right

Ayodhya News: अयोध्या में बन रही टेंट सिटी में ठहरेंगे 80 हजार श्रद्धालु, रामनगरी में भक्तों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?

Ram Temple News: टेंट सिटी में 80 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Ram Mandir News: साल 2024 दुनियाभर के रामभक्तों के लिए खुशियों का सैलाब लेकर आने वाला है। इसकी वजह है कि भक्त अब भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राम रामभक्तों के स्वागत-सुविधाओं के लिए राम नगरी को हर तरह से सजाया संवारा जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में भी लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे।

इसके बाद करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले श्रद्धालुओं के रहने और खाने-पीने के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। इसी कड़ी में अयोध्या में टेंट सिटी बनाई जा रही है। इस टेंट सिटी में 80 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। यह टेंट सिटी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाई जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Uttarkashi: ‘आप लोग बोल रहे हैं तो उम्मीद जगी है, लेकिन…’, 10 दिन बाद दिखी पहली झलक 

---विज्ञापन---

5 जगहों पर बनेगी टेंट सिटी

इसे अलग-अलग जगहों पर बनाया जाएगा। 5 जगहों पर इसका निर्माण होगा। इसका काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं जिला प्रशासन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम यानी 22 जनवरी के समय काफी ठंड पड़ती है। इसी वजह से इस टेंट सिटी को ऐसे बनाया जा रहा है कि लोगों का ठंड से बचाव हो सके।

---विज्ञापन---

क्या-क्या सुविधा मिलेगी वहां

इस टेंट सिटी में गद्दे और कंबल भी दिए जाएंगे। साथ ही शौचालय और स्नान गृह की भी व्यवस्था रहेगी। इसमें चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें लग्जरी सुविधाएं भी मिलेंगी और यह अगले दस साल तक रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टेंट सिटी को 20 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसे बनाने की जिम्मेदारी ठेकेदारों को दी गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-DM की गाड़ी ने मां और बच्ची को रौंदा, हादसे में तीन की मौत, लोगों ने कार में की तोड़फोड़

First published on: Nov 21, 2023 12:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola