Israel Attack on Gaza: हवाई हमले में 78 की मौत, भोजन-पानी और दवा लोगों की पहुंच से दूर

Israel Attack on Gaza: गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को उत्तरी गाजा पट्टी में दो इजराइली हवाई हमलों में दर्जनों महिलाओं और बच्चों समेत करीब 78 लोगों की मौत हो गई।

Israel Attack on northern gaza

Israel Attack on Gaza: 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला किया, जिसमें करीब 1300 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच जंग जारी है। इजराइल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। हाल के हफ्तों में इजराइल ने उत्तरी गाजा में एक बड़ा जमीनी अभियान चलाया है। इजराइल का उद्देश्य हमास को जड़ से खत्म करना है। इस जंग को शुरू हुए एक साल से ज्यादा हो गया है, जिसकी वजह से गाजा में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गाजा में पर्याप्त सहायता तक नहीं पहुंच पा रही है।

विज्ञापन

78 लोगों की मौत

इजराइल ने गाजा पर ममले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तरी गाजा पट्टी में इजराइल ने हमले किए जिसमें करीब 78 लोगों की मौत हो गई। इन हमलों में अब तक बहुत से बच्चे और महिलाएं अपनी जान गवां चुके हैं। गाजा में बेसिक चीजों का न पहुंचना भी एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। यूएनआरडब्ल्यूए के प्रवक्ता जॉन फाउलर का कहना है कि अगर गाजा में मानवीय अभियान विफल हो जाता है, तो यह एक बड़ी आपदा बन जाएगी।

विज्ञापन

भोजन, पानी और दवा भी पहुंच से दूर

गाजा में हालात इतने बदतर होते जा रहे हैं कि वहां पर भोजन, पानी और दवा के लिए भी लोग संघर्ष कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइली सांसदों ने खाना, पानी और दवाईयां देने वाली मुख्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के साथ संबंध तोड़ने और इजराइली जमीन से इसे बैन करने के लिए दो कानून पारित किए। इजराइल का गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक पर नियंत्रण है। इसी वजह से यहां पर इजराइल अपने कानून बना रहा है।

विज्ञापन

वहीं, लेबनान में भी हालात कुछ ठीक नहीं हैं, हिजबुल्लाह ने मंगलवार को ऐलान किया कि शेख नईम कासिम को अपने पुराने नेता हसन नसरुल्लाह की जगह लेने के लिए चुना है। नसरुल्लाह पिछले महीने इजराइली हवाई हमले में मारे गए थे। हिजबुल्लाह ने भी इजराइल के खिलाफ जीत हासिल होने तक जंग का ऐलान किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ