Benjamin Netanyahu | Israel PM | Iran Israel War

Video: क्या हिजबुल्लाह से डर गए नेतन्याहू? मीटिंग में कबूला ये सच

Benjamin Netanyahu: इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सच कबूला है। उन्होंने एक मीटिंग के दौरान पूछा कि ड्रोन अटैक से किस तरह बचा जा सकता है।

Benjamin Netanyahu: इजराइल ने अपने दुश्मनों को चुन-चुनकर खत्म किया है। पहले इजराइल की आर्मी (IDF) ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्ला को मार गिराया। इसके बाद हमास चीफ याह्या सिनवार को भी खत्म कर दिया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान समेत कई देशों को चुनौती दे चुके हैं, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नेतन्याहू ‘डरे हुए’ हैं।

विज्ञापन

दरअसल, हिजबुल्लाह ने हाल ही में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के होमटाउन सिसेरिया में ड्रोन अटैक किया था। बताया जाता है कि नेतन्याहू हमले के वक्त घर में नहीं थे। ये ड्रोन उनके बेडरूम की खिड़की से टकराया था।

विज्ञापन

ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA ने इजराइली मीडिया के हवाले से एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इसमें कहा गया है कि नेतन्याहू हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले से बुरी तरह खौफ में हैं। यहां तक कि एक प्राइवेट मीटिंग के दौरान नेतन्याहू ने पूछ लिया कि अगर कोई ड्रोन अटैक होता है तो कहां छिपा जा सकता है।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ