गाजा पट्टी में एक बार फिर इजरायली हमला हुआ है. इस दौरान कई लोगों की जान गई है. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों में हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम आठ फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को गाजा के कई हिस्सों में इजरायली सेना की कार्रवाई हुई. दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में एक घटना में 10 वर्षीय बच्ची अमल अबू खटर की गोली लगने से मौत की जानकारी सामने आई है. बताया गया कि बच्ची अपने परिवार के टेंट में खाना खा रही थी. मध्य गाजा के बुरेज शरणार्थी शिविर में एक घर को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में चार वर्षीय बच्चे की भी जान चली गई.
इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित तौर पर गाजा से उड़ाई जा रही कागज की पतंगों को लेकर सख्त रुख अपनाया था और हमले बढ़ाने की चेतावनी दी थी. बच्चों के हाथों में दिखाई देने वाली ये पतंगें अब इजरायली सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं.
हमले में चार साल के बच्चे की भी मौत
रविवार को इजरायली सेना ने अज-जवायदा इलाके में एक गोदाम को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया. हमले के बाद इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद सलाह अल-दीन स्ट्रीट के आस-पास भी सैन्य कार्रवाई की गई, जिसमें चार वर्षीय मुहम्मद अब्देल सलाम ताहा की मौत की खबर सामने आई.
इजरायली रक्षा मंत्री ने की सेना के साथ बैठक
इसी बीच नेतन्याहू और इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में गाजा से इजरायल की ओर उड़ाई जा रही पतंगों से निपटने की रणनीति पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है.
पतंगों के खिलाफ कड़ा जवाब देने का निर्देश
रिपोर्टों के मुताबिक, रक्षा मंत्री काट्ज ने सैन्य अधिकारियों को इन पतंगों के खिलाफ कड़ा जवाब देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल विस्फोटक के साथ हो या बिना विस्फोटक के, इन्हें ड्रोन की तरह सुरक्षा खतरे के तौर पर देखा जाना चाहिए. काट्ज ने यह भी संकेत दिया कि पतंग उड़ाने की गतिविधियों से जुड़े हमास के कमांडरों को सैन्य कार्रवाई का निशाना बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई ईरान की टेंशन, दुनिया को दी सीधी धमकी, कहा- तेहरान से रिश्ता रखा तो झेलने होंगे प्रतिबंध
हर रात 30-40 लोगों को बनाना चाहिए निशाना- इजरायली मंत्री
इससे पहले इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर भी गाजा में सैन्य कार्रवाई तेज करने की मांग कर चुके हैं. उन्होंने एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान कहा था कि इजरायल को हर रात 30 से 40 लोगों को निशाना बनाना चाहिए. यह बातचीत गाजा से रिहा किए गए पूर्व बंधक रोम ब्रास्लावस्की के साथ हुई थी.
वहीं, बेन-ग्विर ने इस दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू की रणनीति पर भी असहमति जताई. उनका दावा था कि हाल के दिनों में गाजा में इजरायली हमलों की तीव्रता कम हुई है, जबकि वह सैन्य कार्रवाई को और अधिक आक्रामक बनाने के पक्ष में हैं.
संबंधित खबरें
साइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
1 hr agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
4 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
4 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
4 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
7 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
8 hrs agoLIVE: सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस
8 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
21 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे?
21 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को छूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines