Israel Hamas Ceasefire Proposal For Ramzan Passover Periods : इजराइल और हमास के बीच पहले चरण का युद्धविराम समझौता खत्म हो गया है। इस बीच इजराइल ने हमास में फर्स्ट फेज सीजफायर प्रपोजल के विस्तार पर अपनी सहमति जताई। इसके पीछे धार्मिक वजह है। वहीं, हमास ने इजराइल के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हमास चाहता है कि दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर बातचीत आगे बढ़े।
इजराइल ने रमजान और पासओवर अवधि के दौरान गाजा में अस्थायी युद्धविराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ के प्रस्ताव पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने खुद इसका ऐलान किया। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐलान ऐसे समय में हुआ, जब युद्धविराम का पहला चरण समाप्त हो गया। अस्थायी संघर्षविराम का उद्देश्य धार्मिक त्योहारों के दौरान तनाव कम करना है।
यह भी पढ़ें : Israel-Hamas सीजफायर खत्म होने पर Celina Jaitly ने किया रिएक्ट, एक अपील करते हुए कही दिल छू लेने वाली बात
क्या है धार्मिक वजह?
दुनियाभर में मुस्लिम लोग रमजान के महीने में नजाम पढ़ते हैं और व्रत रखते हैं। पासओवर एक यहूदी त्योहार है। इसे लेकर इजराइल ने गाजा में संघर्ष विराम के पहले चरण को रमजान और पासओवर तक बढ़ाने की मांग की। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दफ्तर ने बयान जारी कर कहा कि यूएस के प्रस्ताव के आधार पर पासओवर या 20 अप्रैल तक पहले चरण के युद्धविराम को आगे बढ़ाया जाए। हालांकि, हमास ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
हमास ने क्यों ठुकराया प्रस्ताव?
हमास का कहना है कि युद्ध विराम का दूसरा चरण जल्द से जल्द लागू होगा। दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते के अनुसार, गाजा में बचे हुए सभी जीवित बंधकों की वापसी होगी और इजराइल अपने सैनिकों को वापस बुलाएगा, इसलिए हमास पहले चरण के युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए सहमत नहीं है।
अब भी लोगों को युद्ध का भय
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल और गाजा में अभी भी जंग की आवाज जोरदार तरीके से गूंज रही है। इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि यह युद्धविराम जारी रहेगा या नहीं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आगे क्या होगा? उन्हें डर है कि युद्ध वापस आ सकता है। इस बीच हजारों इजराइली तेल अवीव के बेगिन स्ट्रीट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और गाजा में बचे हुए बंदियों की रिहाई एवं युद्ध विराम समझौते के दूसरे चरण को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था युद्ध
आपको बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हवाई हमले किए थे। हमास ने इजराइल की सीमा का उल्लंघन किया और सैन्य ठिकानों एवं नागरिक क्षेत्रों पर अटैक किया। हमलावर इजरायल और विदेशी नागरिकों सहित 200 से अधिक लोगों को बंधक बनाकर गाजा में ले आए। इजरायल में 1,139 लोग मारे गए थे। इस पर इजराइल ने भी पलटवार किया और गाजा में जमकर बम गिराए।
यह भी पढ़ें : युद्धविराम के बाद आगे क्या, अमेरिका की क्या सोच, जानें Israel-Hamas को इससे क्या फायदा-नुकसान?
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
2 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
6 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
7 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
8 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
9 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
12 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
14 hrs agoअनंतपुर नगर निगम चुनाव, स्वास्थ्य मंत्री सत्य यादव ने गिनाए केंद्र के काम
16 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
16 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines