युद्धविराम के बाद आगे क्या, अमेरिका की क्या सोच, जानें Israel-Hamas को इससे क्या फायदा-नुकसान?

Israel Hamas War Ceasefire: सीजफायर खत्म होने का इंतजार है। उसके बाद तो इजराइल की प्लानिंग खहंडर बने गाजा को जमींदोज कर देने की है…

Israel Hamas War
विज्ञापन

Israel Hamas War Ceasefire Benefits Losses: हमास युद्ध विराम चाहता था। वहीं इजराइल चाहता है कि युद्ध विराम खत्म होने के बाद पूरी ताकत से हमास पर हमला किया जाए। उधर, अमेरिका यह चाहता था कि हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम कुछ और दिनों तक आगे बढ़ना चाहिए। अमेरिका के दखल ने 2 दिन के लिए युद्धविराम और आगे बढ़ा दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि हम तब तक काम करना बंद नहीं करेंगे, जब तक सारे बंधक अपने परिवार के पास वापस नहीं लौट आते, जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, यह मेरी और मेरी टीम की कड़ी मेहनत और हफ्तों की व्यक्तिगत व्यस्तता का नतीजा है। हम कतर, मिस्र और इज़राइल के नेताओं के साथ संपर्क में हैं और हम पिछले कुछ हफ्तों में उनमें से हर एक के साथ बात कर रहे हैं। क्या युद्ध विराम के बाद गाजा में शांति स्थापित होगी…या फिर गाजा में विध्वंस मचने वाला है…यानी अब गाजा में 4 दिन के युद्धविराम का वक्त खत्म हो चुका है। 2 दिन के बाद इजराइली सेना, जो गाजा में घात लगाए हुए बैठी है, वो युद्ध विराम के तुरंत बाद अपने ऑपरेशन को फिर शुरू करेगी। रिपोर्टस की मानें तो IDF सिर्फ सीजफायर खत्म होने का इंतजार कर रही है। उसके बाद तो इजराइल की प्लानिंग खहंडर बने गाजा को जमींदोज कर देने की है…

 

विज्ञापन

इजराइल का फायदा नुकसान!

फायदा
हमास की कैद से और बंधकों की रिहाई
बंधकों की रिहाई से घरेलू दबाव कम होगा
नई रणनीति बनाने का वक्त मिलेगा

नुकसान
हमास को युद्ध की तैयारी का मौका मिलेगा
हमला रेकने से सेना के मनोबल पर असर पड़ेगा
हमास से सुलह करने का दबाव बढ़ेगा

विज्ञापन

हमास क्यों चाहता है युद्धविराम?

फायदा
युद्ध की तैयारी का वक्त मिलेगा
हमले के लिए हथियार जमा कर पाएगा
लड़ाकों को एकजुट करने में मदद मिलेगी

नुकसान
बंधकों की रिहाई के बाद दबाव बनाना मुश्किल
दुनियाभर से मिल रहे समर्थन में कमी आएगी
IDF पहले से ज्यादा बड़ा हमला कर सकती है

विज्ञापन

गाजा में नेतन्याहू ने क्या किया?

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लगातार कह रहे हैं कि वे हमास को मिटा देना चाहते हैं. वह नहीं चाहते कि आने वाले समय में भी गाजा इजराइल के लिए कोई मुसीबत खड़ी करे। उन्होंने सीजफायर के दौरान गाजा का दौरा भी किया… दो दशकों में ऐसा करने वाले वो पहले इजरायली प्रधानमंत्री हैं… ऐसा करके उन्होंने साफ संकेत दिया कि अब यहां इजराइल का कब्जा है… नेतन्याहू ने इस दौरान सैनिकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया… इस दौरान उन्होंने अंत तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया… नेतन्याहू ने यहां कमांडरों और सैनिकों से सुरक्षा जानकारी लेते हुए एक सुरंग का दौरा किया…

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

हमारे सभी बंधकों को रिहा कराना होगा

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति बाइडेन से कहा कि इन सबके अंत में, हम पूरी ताकत के साथ अपने लक्ष्यों को साकार करने के लिए वापस लौटेंगे और हमास को खत्म करेंगे। ये सुनिश्चित करना कि गाजा वापस उसी स्थिति में नहीं जाएगा जैसा वो था और निश्चित रूप से हमारे सभी बंधकों को रिहा कराना होगा। गौरतलब है कि युद्ध विराम के दौरान इजराइल ने जिस तरह से गाजा का दौरा किया… क्या वो ये संकेत देना चाहते हैं कि गाजा पर हमारा कब्जा है… और साथ ही साथ जिस तरह उन्होंने संदेश दिया कि अब यहां से हमास का खत्मा होगा… क्या ये युद्ध की तीसरे चरण में जाने की शुरुआत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ