क्या हिजबुल्लाह ने बनाया इजराइल को भूखा मारने का प्लान? इस हमले के बाद लगे कयास

World Latest News: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष तेज हो गया है। रविवार को हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 100 से ज्यादा रॉकेट हमले किए हैं। इजराइल ने भी माना कि पहली बार हिजबुल्लाह के रॉकेट काफी अंदर तक आकर गिरे हैं। इजराइल ने भी हमले के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Israel Hezbollah war

Israel Hezbollah Row: इजराइल के ऊपर हिजबुल्लाह ने बड़ा हमला रविवार को किया है। हिजबुल्लाह के 100 से अधिक रॉकेट इजराइल में काफी अंदर तक आकर गिरे हैं। इजराइल ने भी माना है कि हमला काफी अंदर हुआ है। जिसमें काफी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक हिजबुल्लाह इजराइल की रसद आपूर्ति को निशाना बना रहा है। ताकि इजराइल में खाद्य संकट पैदा हो। ताजा हमला भी इस बात का संकेत देता है। क्योंकि रॉकेट हमले में उत्तरी इजराइल के एक डेयरी फार्म को निशाना बनाया गया है। बेत शेअरीम में मोशे कोहेन नाम के शख्स के डेयरी फार्म पर रविवार सुबह मिसाइलें आकर गिरीं। जिसमें 25 गायों की मौत हो गई। वहीं, फार्म को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

25 गायों की मौत

ये डेयरी फार्म जेज्रेल घाटी में पड़ता है। मोशे कोहेन ने बताया कि सुबह पांच बजे मिसाइल आकर गिरी। इसके बाद लगातार हमले हुए। देखते ही देखते 25 गायों की मौत हो गई। यह सीधे तौर पर हमारी आजीविक और संसाधनों पर हमला है। जिसके पुनर्निर्माण पर काफी पैसा खर्च होगा। हमले के बाद जेज्रेल घाटी में काफी देर तक सायरन बजता रहा। इजराइल के अनुसार इस इलाके में 140 रॉकेट गिरे हैं। अधिकांश खुले में गिरे। कुछ को मार गिराया गया।

विज्ञापन

जेज्रेल घाटी परिषद के प्रमुख श्लोमित शिहोर रीचमैन के अनुसार इस इलाके के 11 शहरों से इजराइल को रसद और दूसरी चीजों की आपूर्ति होती है। हिजबुल्लाह लगातार यहां की रसद आपूर्ति को रोकने के लिए पहले भी धमकी दे चुका है। पास में रमत डेविड सैन्य अड्डा भी है। जो सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन यहां के लोग 3 महीने से बेखौफ हमलों को झेल रहे हैं।

विज्ञापन

इजराइल का कड़ा जवाब

वहीं, इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने भी हमलों को लेकर कहा है कि इजराइल पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला हिजबुल्लाह ने किया है। जेज्रेल घाटी में 140 से ज्यादा रॉकेट और ड्रोन के चार राउंड दागे गए हैं। हमले को देखते हुए रमत डेविड हवाई अड्डा, हाइफा, अफुला, नाजरेथ, यिज्रेल घाटी और निचली गलील के आसपास हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इसके जवाब में इजराइल ने हिजबुल्लाह पर 400 रॉकेट दागे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ