Benjamin Netanyahu-Pete Hegseth Meeting: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कथित निजी मुलाकात ने ईरान संघर्ष को लेकर वाशिंगटन के अगले कदम के बारे में अटकलों को जन्म दे दिया है. ‘एक्सियोस’ (Axios) के मुताबिक, हेगसेथ ने इस बिना किसी बिना किसी पूर्व घोषणा के इजरायल का दौरा किया और नेतन्याहू से मुलाकात की. न तो इजरायली सरकार और न ही अमेरिकी सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात की पुष्टि की है. ये मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल में होने वाले संसदीय चुनावों से पहले सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू का समर्थन किया है. इससे दोनों देशों के रिश्तों में एक नया राजनीतिक पहलू जुड़ गया है.
चर्चा के केंद्र में ईरान जंग
डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन करना लोगों का ध्यान खींच रहा है, क्योंकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि वाशिंगटन ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई करने पर विचार कर सकता है. अमेरिकी मीडिया की कई रिपोर्टों में कहा गया है कि पेंटागन संभावित हमलों की तैयारी कर रहा हो सकता है, जो नवंबर की शुरुआत में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले हो सकते हैं. हालांकि हमलों को फिर से शुरू करने के बारे में कोई पक्का फैसला नहीं लिया गया है.
यह भी पढ़ें- अरब के 11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, US नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह; ईरान या हूती किससे है खतरा?
चैथम हाउस में ‘मिडिल ईस्ट एंड नॉर्थ अफ्रीका’ कार्यक्रम की डायरेक्टर सनम वकील ने ट्रंप के इस समर्थन को राजनीतिक रूप से अहम बताया है. उन्होंने कहा कि इससे नेतन्याहू के इस तर्क को मजबूती मिल सकती है कि वाशिंगटन के साथ इजरायल के रिश्तों के लिए वो अहम हैं, हालांकि मतदाताओं पर इसके असर को बहुत ज्यादा करके नहीं आंकना चाहिए.
किंग्स कॉलेज लंदन में सुरक्षा अध्ययन के एक्सपर्ट एंड्रियास क्रीग ने इस समर्थन को नेतन्याहू के लिए एक राजनीतिक फायदा बताया है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इजरायली नेता को कई बड़ी चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें दक्षिणपंथी दलों के बीच मतभेद, अति-रूढ़िवादी मतदाताओं के बीच असंतोष और 7 अक्टूबर, 2023 को हमास की तरफ से किए गए हमले के राजनीतिक नतीजे शामिल हैं.
क्या संयुक्त सैन्य कार्रवाई हो सकती है?
सनम वकील ने चेतावनी दी कि ट्रंप का नेतन्याहू के साथ सार्वजनिक रूप से जुड़ना अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए ईरान संघर्ष से खुद को दूर रखना मुश्किल बना सकता है. फिर भी उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सपोर्ट से ये साबित नहीं होता कि दोनों नेता किसी और सैन्य अभियान के लिए सहमत हो गए हैं. तेहरान के लिए, इस तरह की करीबी राजनीतिक जुगलबंदी से ये धारणा और मजबूत हो सकती है कि अमेरिका और इजरायल के लक्ष्य आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं.
वेंस ने खुद को दूर रखा
इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने डिजिटल आउटलेट ‘2WAY’ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू का समर्थन करने से इनकार कर दिया. वेंस ने कहा कि उनका राजनीतिक ध्यान अमेरिकी उम्मीदवारों और आगामी अमेरिकी मध्यावधि चुनावों पर केंद्रित है, और उन्होंने खुद को इजरायल के चुनावी मुकाबले से अलग रखा है.
संबंधित खबरें
'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
2 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
11 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
15 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
16 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
18 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
20 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
20 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
1 day agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines