Ireland Man Murder women Teacher: आयरलैंड की राजधानी डबलिन से दिल को झकझोर से वाली वारदात सामने आई है। यहां पर 33 वर्षीय व्यक्ति ने डबलिन के टुल्लामोर को-ऑफली में ग्रैंड कैनाल के किनारे एक महिला टीचर की हत्या कर दी थी। शख्स ने पिछले साल महिला टीचर के गले पर लगातार 11 बार वार कर बेरहमी से मर्डर कर दिया था। अब यहां की एक अदालत ने तीन हफ्ते की सुनवाई के बाद आरोपी शख्स को आठ दिन पहले हत्या का दोषी पाया है। हालांकि, आरोपी शख्स जोजेफ पुस्का इस बात से इंकार करता रहा कि उसने एशलिंग मर्फी का मर्डर नहीं किया। इसके साथ ही वह अदालत में सुनवाई के दौरान बिना किसी पछतावे के मुस्कुराता हुआ भी नजर आया।
कोर्ट में तीन हफ्ते तक चली सुनवाई
जानकारी के अनुसार, हत्या का दोषी जोजेफ पुस्का लिनैली ग्रोव के मक्लाग गांव का रहने वाला है। पिछले साल 12 जनवरी, 2022 में उसने टुल्लामोर को-ऑफली में ग्रैंड कैनाल के किनारे टीचर की दर्दनाक रूप से हत्या की थी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस संबंध में आरोपी शख्स पुस्का के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद सनसनीखेज मर्डर मामले में कोर्ट में तीन हफ्ते तक सुनवाई चली और उसे हत्या का दोषी पाया गया। हालांकि, वह लगातार मना करता रहा है कि उसने टीचर की हत्या नहीं की। उसने कहा कि उसकी हत्या किसी और ने की है, मैंने तो उसने बचाने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस की जांच में वह हत्या का आरोपी पाया गया। जिसके बाद जज ने तमाम सबूत के आधार पर उसे दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा का ऐलान किया।
एशलिंग मर्फी की दर्दनाक हत्या से टूट गया पूरा परिवार
उसने महिला टीचर की हत्या क्यों की। इस बारे में उसने खुलासा नहीं किया। लेकिन एशलिंग मर्फी की हत्या के बाद उनका पूरा परिवार पूरी तरह टूट चुका है। एशलिंग के बॉयफ्रेंड रयान केसी ने इस हत्या को भयानक और संवेदनहीन बताया। उन्होंंने दोषी पुस्का को एकदम दुष्ट और गिरा हुआ इंसान कहा। रयान ने अदालत से कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि कोई व्यक्ति इतना बुरा और गिरा हुआ कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह एशलिंग से बहुत प्यार करते थे। हमने फ्यूचर प्लानिंग की थी कि शादी करेंगे, एक घर में रहेंगे और अपने परिवार का पालन-पोषण करेंगे। अदालत में सुनवाई के दौरान रयान बिल्कुल टूटे हुए नजर आए। इसके अलावा एशलिंग की बहन एमी को भी कभी न भरने वाला दुख पहुंचा। उन्होंने अपनी बहन को याद करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छी थी, उसने कभी भी दूसरों को अट्रैक्ट करने की कोशिश नहीं की। हालांकि, जब वह किसी से बात करती थी तो उसे दोस्त समझती थी।
ये भी पढ़ें: गाजा के अल-शिफा हाॅस्पिटल में भर्ती सभी 40 मरीजों की मौत, फ्यूल खत्म होने से बंद हो गई थी मशीनें
बहरहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने एशलिंग की हत्या क्यों की। इसलिए कहा नहीं जा सकता है कि उसने प्यार में मिले धोखे या किसी रिलेशन को लेकर उसका मर्डर किया होगा। दूसरी तरफ मीडिया में दोनों के रिलेशन को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर एशलिंग के वकील और परिवार ने भी जोर दिया कि उन दोनों के बीच किसी तरह का कोई रिलेशन नहीं था।
ये भी पढ़ें: एक औरत, जो 15 साल की उम्र में बनी थी मां; देश की सबसे युवा नानी अब दोहती के सामने फिर बनेगी दुल्हन
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
11 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
13 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
14 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
16 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines