---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Family के सामने 11 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न, खेलते समय अचानक संदिग्ध ने की गलत हरकत

Child sexually assaulted case: छुट्टियां बिताने परिवार के साथ गए लड़के के साथ स्पेन में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। टेनेरिफ शहर के रिसॉर्ट में 11 वर्षीय लड़के का परिवार के सामने यौन उत्पीड़न किया गया। जिसके बाद आरोपी को होटल के बाहर खदेड़ दिया गया। लड़का मूल रूप से आयरलैंड का रहने […]

---विज्ञापन---

Child sexually assaulted case: छुट्टियां बिताने परिवार के साथ गए लड़के के साथ स्पेन में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। टेनेरिफ शहर के रिसॉर्ट में 11 वर्षीय लड़के का परिवार के सामने यौन उत्पीड़न किया गया। जिसके बाद आरोपी को होटल के बाहर खदेड़ दिया गया। लड़का मूल रूप से आयरलैंड का रहने वाला है। वह होटल में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। परिवार के लोग पास थे। अचानक एक संदिग्ध व्यक्ति आया और उसके साथ गलत हरकत की। लड़के के कपड़ों में हाथ डालकर आरोपी ने छेड़खानी की। आरोपी को स्पेन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गेटी शहर से अरेस्ट किया गया है। परिवार के मुताबिक वारदात 18 सितंबर की है।

यह भी पढ़ें-Bollywood Actress की कार ने फेरारी को मारी टक्कर; दंपती की मौत

---विज्ञापन---

घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसके बाद लड़के के रिश्तेदार ने आरोपी को होटल से बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध को कोस्टा एडजे में होटलों के बाहर घूमते देखा गया था। स्पेनिश पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद लड़के के परिवार में दहशत है। परिवार ने बताया कि वे लोग छुट्टियों को लेकर खुश थे, लेकिन वह जल्द ही नरक में बदल गई। उनकी छुट्टियों के दिन पुलिस स्टेशन और कोर्ट के बीच निकल गए। वारदात के बाद आरोपी का परिवार के एक सदस्य ने होटल से पीछा भी किया था। परिवार ने दूसरों को भी हिदायत दी है कि छुट्टी मनाएं, लेकिन अपने बच्चों का ध्यान रखें।

टैक्सी चालक ने किशोर से की थी छेड़छाड़

---विज्ञापन---

कुछ दिन पहले स्पेन में ही पार्टी के दौरान एक लड़के से टैक्सी चालक ने छेड़छाड़ की थी। ब्रिटेन के लड़के के साथ गलत हरकत मैगलुफ में हुई थी। जिसके बाद लड़के ने मां के साथ जाकर पुलिस को शिकायत की थी। 17 साल के पीड़ित ने बताया था कि वे लोग पार्टी के बाद स्ट्रिप पुंटा बैलेना से होटल जा रहे थे। तभी कैब चालक ने छेड़छाड़ कर उससे फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की थी। बाद में दावा किया गया था कि टैक्सी के अंदर झगड़ा हुआ था। चालक ने लड़के पर हमला कर दिया था।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 04, 2023 08:16 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola