Iraq Drone Attack: मिडिल ईस्ट की जंग में ईरान के खिलाफ कुर्द मैदान में उतर सकते हैं। ऐसी अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं। इस बीच खबर आई है कि इराक ने दुहोक में कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति नेचिरवन बरजानी के घर पर ड्रोन से हमला किया है। कुर्दिस्तान की सरकार ने हमले की पुष्टि की है। कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रधानमंत्री मसूर बरजानी के द्वारा बयान जारी करके हमले की जानकारी दी गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी हमले की निंदा की है।
‘ताबूतों में वापस जाएंगे अमेरिकी सैनिक’, ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी
कुर्दितस्तान के प्रधानमंत्री ने भी हमले को कायरतापूर्ण हरकत बताया। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बयान जारी किय कि दुहोक में कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति बरजानी के सरकारी आवास पर हुए कायरतापूर्ण ड्रोन अटैक की निंदा करता हूं। संघीय सरकार से अपील है कि वह अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाएं और इराक के आतंकी संगठनों के लड़ाकों के द्वारा किए जा रहे आतंकी हमलों पर अंकुश लगाया जाए।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मामले में दखल का आग्रह
कुर्द प्रधानमंंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कुर्दिस्तान के नागरिकों की रक्षा करने और उनके हितों की सुरक्षा करने में समर्थन देने का आग्रह किया। कुदिस्तन आतंकवादियों का सामना करने में सक्षम है और कुर्दिस्तान के लोगों की की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कुर्दिस्तान सरकार से बातचीत करके एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में बरजानी से फोन पर बात करने के बारे में बताया और हमले की निंदा की।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने हमले पर चिंता जताई
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक देश के राष्ट्रपति पर हमले को अस्वीकार्य बताया और चेतावनी दी कि इराक के आतंकी संगठन पांव पसारने लगे हैं, जिन्हें समेटना जरूरी हो गया है। हाल ही में हुए एक हमले में 6 कर्मचारियों की मौत हुई थी। इराक में फिर से स्थिरता की जरूरत है। इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। इराक को मिडिल ईस्ट में मची उथल-पुथल में घसीटे जाने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए। फ्रांस इराक का मित्र हमेशा से रहा है, रहा था और बना रहेगा।
28 फरवरी से मिडिल ईस्ट में छिड़ी हुई है जंंग
मैक्रों ने कहा कि राष्ट्रपति के घर पर हमले का घटनाक्रम पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच हुआ है। जंग 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों के बाद शुरू हई थी, जिसमें ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने कई खाड़ी देशों में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे जलमार्ग बाधित हुआ। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों तथा वैश्विक आर्थिक स्थिरता प्रभावित हुई।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
14 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
17 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
17 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines