मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ईरान के नए कार्यवाहक रक्षा मंत्री माजिद इब्न अल-रेजा की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मौत अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले में हुई. हैरानी की बात ये है कि माजिद इब्न अल-रेजा को रक्षा मंत्री बने सिर्फ 48 घंटे ही हुए थे. बताया जा रहा है कि इजरायल ने ईरान के एक अहम सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया था. इसी दौरान माजिद इब्न अल-रेजा वहां मौजूद थे. हमला इतना पावरफुल था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस हमले में अत्याधुनिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.
ये भी पढ़ें: ईरानी हमलों के बीच मॉल पहुंचे UAE के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस, VIDEO में लोगों से मिलते दिखे
सिर्फ 2 दिन का कार्यकाल
माजिद इब्न अल-रेजा को हाल ही में ईरान का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था. इससे पहले वो ईरानी सेना और सुरक्षा एजेंसियों में कई बड़े पदों पर रह चुके थे. शनिवार को रक्षा मंत्री नासिरजादेह की मौत के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन तेजी से बिगड़ते हालात ने उन्हें ज्यादा समय नहीं दिया. सैयद माजिद की गिनती ईरान के टॉप मिलिट्री ऑफिसर में होती थी. वो रक्षा मंत्री बनने से पहले ईरान की सेना में ब्रिगेडियर जनरल पद पर तैनात थे. उनको खास तौर पर सैन्य प्रशासन और लॉजिस्टिक का एक्सपर्ट माना जाता था. वो ईरान के सशस्त्र बल सामाजिक सुरक्षा संगठन (SATA) के अध्यक्ष भी रह चुके थे. यह ईरान के प्रभावशाली संगठनों में से एक है, जो आर्मी के आर्थिक हितों के साथ उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है.
ईरान का कड़ा रुख
ईरान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि उनके रक्षा मंत्री की हत्या का जवाब जरूर दिया जाएगा. राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस संघर्ष का असर आम नागरिकों पर भी साफ दिख रहा है. कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हुई हैं. लोग डर के माहौल में जी रहे हैं और सुरक्षित जगहों की तलाश कर रहे हैं. अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: ‘ईरान बात करना चाहता है, लेकिन देरी कर दी…’, ट्रंप ने कहा- मिलिट्री और लीडरशिप सब खत्म
संबंधित खबरें
US मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
9 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
8 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
9 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
11 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
14 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
17 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines