खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर चलवाईं गोलियां, तेहरान में अब तक 200 से ज्यादा की मौत! ईरानी डॉक्टर का बड़ा दावा

Iran protest: ईरान में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. खामेनेई सरकार के खिलाफ जनता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. हालात पर काबू पाने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है.

Iran protest

Credit: Social Media

विज्ञापन

ईरान में जनता का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा. 28 दिसंबर को शुरू हुआ ये विरोध प्रदर्शन अब एक विकराल रूप ले चुका है. मौलाना प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद ईरान के नागरिक विरोध कर रहे हैं. शुक्रवार रात को प्रदर्शनकारियों ने अल-रसूल मस्जिद को आग के हवाले कर दिया. ईरान में मौलाना प्रशासन के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन अब तक 21 प्रांतों के 50 से ज्यादा शहरों में फैल चुका है. हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया है.

ये भी पढ़ें: Iran Protest News: डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे रेजा पहलवी, तख्तापलट की तैयारी तो नहीं? ईरान में हैं तनावपूर्ण हालात

Advertisment

ईरानी डॉक्टर का बड़ा दावा

मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक ईरानी डॉक्टर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राजधानी तेहरान के सिर्फ 6 अस्पतालों में करीब 217 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर गोली लगने की वजह से मारे गए हैं. शुक्रवार रात को तेहरान, इस्फहान और मशहद समेत कई शहरों में बवाल जारी रहा. विरोध जता रहे लोगों की भीड़ ने बैंक, पुलिस स्टेशन और सरकारी इमारतों पर हमला किया. सुरक्षा बल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहे हैं. आपको बता दें कि ईरान में पिछले 13 से जारी ये प्रदर्शन देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और खामेनेई शासन के खिलाफ हो रहा है.

तेहरान में मस्जिद को बनाया निशाना

ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद पर हमला किया. शुक्रवार रात प्रदर्शनकारियों ने अल-रसूल पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया. ये तेहरान की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, जिसे खामेनेई की सत्ता का प्रतीक माना जाता है. मौलाना शासन के खिलाफ लोगों ने नारे लगाते हुए ड्रम बजाए और जश्न मनाया. ईरान सरकार ने एतिहयातन इंटरनेट और फोन सेवाओं को बंद कर दिया है. सरकार ने इंटरनेट ब्लैकआउट को नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर जायज ठहराया है. लेकिन इसके बावजूद भी प्रदर्शन जारी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ