महिला ने बीच सड़क क्यों उतारे कपड़े? जानें ईरान में किस बात का जता रही थी विरोध

Iran Woman Protest Against Hijab: ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला ने बीच सड़क सारे कपड़े उतार दिए और पुलिस वैन के बोनट पर चढ़कर बैठ गई। उसकी हरकत देखकर पुलिस वाले शर्मसार हो गए और महिला पुलिसकर्मियों ने उसे बेहोश करके कंट्रोल किया।

Iran Woman Protest Against Hijab

विरोध जताते हुए पुलिस वैन के बोनट पर चढ़ी महिला।

Iran Woman Protest Against Hijab: इस्लामिक देश ईरान से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे दिखा नहीं सकते हैं, लेकिन इस वीडियो में महिला जिस तरह की हरकत करती नजर आ रही है, वह शर्मनाक है। पुलिस भी उसकी हरकत देखकर शर्मसार हो गई। दरअसल, ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन एक महिला ने विरोध प्रदर्शन करते हद ही पार कर दी।

विज्ञापन

उसे नेशनल हाईवे पर दौड़ती सड़कों के बीच पब्लिकली अपने सारे कपड़े उतार दिए और बिल्कुल नग्न अवस्था में पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गई। वह गाड़ी की विंडशील्ड पर खड़ी हो गई और आगे की तरफ मुंह करके अपने दोनों पैर फैलाकर बैठ गई। महिला की हरकत देखकर पुलिस वाले भी उसे कुछ कह नहीं पाए और न ही उसे पकड़ पाए। वहीं लोगों ने महिला की उस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कंट्रोल किया

घटना ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद की है। वीडियो में महिला को महिला पुलिस कर्मियों के ऊपर चिल्लाते हुए और पुलिस वैन के बोनट पर घूमते हुए देखा जा सकता है। ईरान की मशहूर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने महिला के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो के अनुसार, महिला जब बिना कपड़ों के बोनट पर चढ़कर खड़ी हो जाती है तो पुलिस कर्मी हिचकिचाकर इधर उधर जाने लगते हैं।

विज्ञापन

वे महिला सशस्त्र बल को बुलाते हैं और महिला को काबू करने को कहते हैं, लेकिन महिला उनके ऊपर चिल्लाने लगती है। पुलिस ने किसी तरह महिला को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर कंट्रोल किया और कपड़े पहनाकर थाने ले गई। महिला की शिनाख्त करके उसके पति को बुलाया गया तो वह कहने कहा कि महिला दिमागी रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को उसने अपनी पति की मेडिकल रिपोर्ट दिखाईं और उसकी डॉक्टर को भी बुलाया।

विज्ञापन

इंटरनेशनल लेवल पर हुई थी कानून की निंदा

बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में ईरानी सांसद ने ‘पवित्रता और हिजाब’ नामक कानून बनाकर पारित किया था। इस कानून का महिलाएं विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इसमें हाथ-पैर या बालों का इस्तेमाल करके विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और लड़कियों को कठोर दंड देने का प्रावधान किया गया था। विरोध प्रदर्शन और हंगामा होते देखकर ईरान सरकार झुक गई और कानून को लागू करने पर रोक लगा दी।

ईरानी सरकार ने इसके पीछे तर्क दिया कि कानून में सुधार करने की जरूरत है। बदलाव करने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। महिलाओं के अलावा एमनेस्टी इंटरनेशनल और कई वैश्विक संगठनों ने ईरान के हिजाब कानून की निंदा की थी। इसे महिलाओं के लिए दमनकारी और दमघोंटू व्यवस्था बताया था, क्योंकि बनाए गए कानून में भारी जुर्माना लगाने के साथ बार-बार क्राइम करने वाले लोगों के लिए 15 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान भी किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ