Plane Crash: फिर टकराए 2 विमान; 142 यात्रियों को लेकर मैक्सिको जा रहा था विमान

Plane Collision Video Viral: विमान हादसे में 67 लोगों की मौत से अमेरिका उबरा नहीं था कि एक और हादसा हो गया, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह का विस्फोट नहीं हुआ। एयरपोर्ट पर 2 विमानों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है।

Plane Collision

Plane Collision

Japan Airlines Delta Airlines Plane Collision: अमेरिका में वाशिंगटन में एक और विमान हादसा हुआ है, जिसका वीडियो सामने आया है। हादसा वाशिंगटन के सबसे बड़े शहर सिएटल में एयरपोर्ट पर हुआ, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। दरअसल, सिएटल टैकोमा एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय जापान एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस के विमान आपस में टकरा गए थे।

विज्ञापन

जापान एयरलाइंस का एयरपोर्ट पर खड़े डेल्टा एयरलाइंस के विमान से टकरा गया था, जिससे जापानी विमान का एक विंग डेल्टा जेट के पिछले हिस्से में फंस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार लोगों की सांसें अटक गई थीं। एयरपोर्ट स्टाफ और क्रू मेंबर्स के भी हाथ-पैर फूल गए थे, लेकिन किसी तरह का टेक्निकल फॉल्ट नहीं आया और हादसा नहीं हुआ। घटना भारतीय समयानुसार सुबह करीब सवा 10 बजे की है। अमेरिका की एविएशन मिनिस्टरी ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

डी-आइसिंग करते समय हुई टक्कर

न्यूयॉक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट पर लगे CCTV कैमरा में विमान को दूसरे विमान से टकराते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, डेल्टा एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान 142 यात्रियों के साथ टेकऑफ के लिए तैयार था। फ्लाइट को मैक्सिको के प्यूर्टो वालार्टा शहर के लिए उड़ान भरनी था। इसी समय एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान भी टर्न ले रहा था। डी-आइसिंग करते समय जापानी विमान पीछे से डेल्टा जेट के विमान से टकरा गया। टक्कर होने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट स्टाफ, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सिक्योरिटी मौके पर पहुंची। विमान में सवार पैसेंजरों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू करके सेफ जोन में ले जाया गया। विमान को मरम्मत के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

डेल्टा एयरलाइन ने हादसे पर खेद जताया

डेल्टा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि जापान एयरलाइंस का विमान फ्लाइट 68 था, जो टोक्यो से 8 घंटे से ज्यादा का सफर तय करके हवाई अड्डे पर उतरा था कि डेल्टा जेट से टकरा गया। हादसे में क्रू मेंबर्स या पैसेंजर्स के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हम इस अनुभव और यात्रा में देरी के लिए खेद व्यक्त करते हैं। हादसे के चलते FlightAware.com के अनुसार, एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली 110 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं और 20 कैंसिल करनी पड़ी। अभी टक्कर होने की वजह पता नहीं चल पाई हे। हादसे की जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ