Iran Visa For Indians: भारत से ईरान जाने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, ईरान ने भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को बंद करने का ऐलान किया है. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से दी गई है. विदेश मंत्रालय ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें बताया गया कि अब भारतीय नागरिकों के लिए ईरान जाना वीजा-मुक्त नहीं रहेगा. यह नियम 22 नवंबर से लागू किया जाएगा.
ईरान ने क्यों लिया फैसला?
भारतीय नागरिकों के लिए ईरान जाना वीजा-मुक्त नहीं रहेगा. ईरान ने फ्री वीजा को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया है. ये फैसला भारतीयों की सेफ्टी को देखते हुए लिया गया है. भारतीय नागरिकों को रोजगार के झूठे वादों और दूसरे देशों में भेजने का आश्वासन देकर ईरान ले जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं. भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा होने का फायदा उठाकर ईरान की यात्रा के लिए बहकाया जाता है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने ठुकराया ट्रंप का ऑफर, खामेनेई बोले- जबरन समझौता दबाव और डराने धमकाने जैसा
ईरान पहुंचने के बाद कई लोगों का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया जाता है. इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए ईरान ने ये फैसला लिया है. इससे आम इंसान ईरान जाकर परेशानी में नहीं फंसेंगे. ये वीजा छूट 22 नवंबर 2025 से खत्म कर दी जाएगी.
एजेंटों से बचने की दी सलाह
जो सामान्य पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिक हैं, उन्हें 22 नवंबर से फ्री वीजा का लाभ नहीं मिलेगा. अब से भारतीय नागरिकों को ईरान में जाने के लिए या फिर ईरान से किसी दूसरी जगह पर जाने के लिए वीजा लेना जरूरी होगा. इसके साथ ही नागरिकों से ऐसे एजेंटों से बचने को कहा गया है जो कोई लालच देकर आगे की यात्रा कराने का वादा करते हैं.
ये भी पढ़ें: ईरान को UN ने फिर दिया झटका, खारिज किया रूस-चीन का प्रस्ताव, परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेंगे लागू
संबंधित खबरें
ईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
49 mins agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
15 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
17 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
18 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
21 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
22 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines