ईरान ने ठुकराया ट्रंप का ऑफर, खामेनेई बोले- जबरन समझौता दबाव और डराने धमकाने जैसा

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और गहरा गया है, क्योंकि ईरान ने अमेरिका का एक ऑफर ठुकरा दिया है, साथ ही अली खामेनेई ने राष्ट्रपति ट्रंप का मजाक भी उड़ाया है. बता दें इजरायल से जंग के चलते अमेरिका और ईरान में तनाव आया, जिससे न्यूक्लियर डील टॉक बंद हो गई.

ali khamenei, donald trump

इजरायल से जंग के चलते ईरान और अमेरिका में तनाव आया.

US Iran Tension Update: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर डील का ऑफर दिया, जिसे ईरान ने ठुकरा दिया और राष्ट्रपति ट्रंप का मजाक भी उड़ाया. राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल की संसद में अपने भाषण में दावा किया था कि इजरायल और अमेरिका की सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया, लेकिन खामेनेई ने राष्ट्रपति ट्रंप के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि सपने देखने में कोई हर्ज नहीं है, देखते रहो, किसी का क्या जाता.

विज्ञापन
विज्ञापन

डराने धमकाने जबदस्ती करने का आरोप लगाया

अली खामेनेई ने कहा कि अमेरिका ने पहले तो ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया और अब मदद का हाथ बढ़ाकर अहसान जता रहे हैं. जबरदस्ती का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे. जबरदस्ती का समझौता दबाव डालने और डराने धमकाने जैसा होगा. ईरान के पास परमाणु हथियार हो या न हो, अमेरिका की मनमर्जी और दबाव बर्दाश्त नहीं करेंगे. अमेरिका का जबरदस्ती समझौते करके उन्हें थोपना और हस्तक्षेप करना सरासर गलत है.

चोरी छिपे परमाणु हथियार बनाने का लगा आरोप

बता दें कि पश्चिमी देशों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम से आपत्ति है. अमेरिका और इजरायल तो ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए हमला तक कर चुके हैं. ईरान पर आरोप हैं कि वह चोरी-छिपे परमाणु हथियार बना रहा है, जबकि ईरान दावा करता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ ऊर्जा उत्पादन के लिए है. इस मुद़्दे पर ईरान और अमेरिका के बीच 5 बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची.

विज्ञापन

इजरायल-अमेरिका का ईरान पर किया था हमला

बता दें कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए जून 2025 में इजरायल ने हमला किया. इजरायल ने मिसाइल और ड्रोन अटैक करके ईरान के परमाणु ठिकाने ध्वस्त कर दिए. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी इजरायल पर हमला किया. तनाव को युद्ध में बदलते देख राष्ट्रपति ट्रंप ने दखल दिया और ईरान को हथियार डालने को कहा, लेकिन ईरान नहीं माना और इजरायल को मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी देने लगा.

विज्ञापन

ईरान की जिद देखकर अमेरिका की सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया तो ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया, लेकिन कतर की मध्यस्थता से ईरान-इजरायल में सीजफायर हो गया. इसके साथ ही ईरान और अमेरिका की परमाणु वार्ता बंद हो गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ