मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में छठे जहाज को निशाना बनाया गया है. अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का ऐलान किया था. बता दें, शनिवार को अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया, साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया.
होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए ग्लोबल ऑयल एंड गैस का करीब पांचवां हिस्सा सप्लाई होता है. रविवार को ईरान ने ऐलान किया कि कोई भी जहाज अब होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजरेगा. जब ग्लोबल शिपिंग कंपनियों ने इस रास्ते के जरिए अपने जहाज के गुजरने पर रोक लगा दी, तब ओमान के पास इस रास्ते से पलाऊ-ध्वज वाला एक तेल टैंकर को दोपहर के समय गुजर रहा था. तभी ईरान की मिसाइलों ने इस पर हमला कर दिया.
इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जहाज से धुएं का गुबार निकलते हुए दिख रहा है. वहीं, जहाज के डेक पर मौजूद क्रू मेंबर चीखते हुए सुनाई दे रहे हैं.
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने सोमवार को बताया कि दो और जहाजों पर हमला किया गया. एक टैंकर पर ओमान के मस्कट के पास और दूसरे टैंकर पर यूएई के मीना सकर के पास मिसाइलें दागी गईं.
यह भी पढ़ें : Explainer : क्या है IAEA… जिसकी हो रही मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच चर्चा; कौन देता है इसे फंड और क्या है इसका काम?
अमेरिकी ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार को एक नोट जारी कर जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी से दूर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही अमेरिकी कमर्शियल जहाजों को अमेरिकी सैन्य जहाजों से 30 समुद्री मील की दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई थी, ताकि गलती से कमर्शियल जहाजों को कोई नुकसान ना पहुंचे.
यह भी पढ़ें : किस खाड़ी देश के पास है सबसे बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम? ईरान की 96% मिसाइलें हुईं फेल!
होर्मुज जलडमरूमध्य, ईरान और ओमान के मुसैंडम एन्क्लेव के बीच स्थित है. जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक तेल संकट की चिंता पैदा हो गई है. तेल की कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं.
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
2 mins agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
38 mins agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
10 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
12 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
13 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
13 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
14 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
18 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
21 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines