हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'युद्ध खत्म करने की गुहार लगा रहा दुश्मन…', मोजतबा खामेनेई ने बिना नाम लिए ट्रंप को दी चेतावनी

सोमवार को खामेनेई का एक बयान सामने आया. उन्होंने अमेरिका का नाम लिए बिना ही कहा कि दुश्मन ताकतों को जल्द ही अरब सागर से खदेड़ दिया जाएगा. साथ ही, उन्होंने दावा किया कि आक्रामक ताकतें अब युद्ध को खत्म करना चाहती हैं.

विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई ने बिना नाम लिए ट्रंप को दी चेतावनी (Photo: ANI)

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा. 28 फरवरी को ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला किया, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के कई लोगों की मौत हो गई. उनकी मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता चुना गया. लेकिन हमले के बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा है. इस बीच सोमवार को खामेनेई का एक बयान सामने आया. उन्होंने अमेरिका का नाम लिए बिना ही कहा कि दुश्मन ताकतों को जल्द ही अरब सागर से खदेड़ दिया जाएगा. साथ ही, उन्होंने दावा किया कि आक्रामक ताकतें अब युद्ध को खत्म करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मलबे से निकाले गए थे मोजतबा खामेनेई’. अमेरिका के हवाई हमले में बचे ईरान के सुप्रीम लीडर

क्या बोले खामेनेई?

खामेनेई ने ये बात ईरान-इराक युद्ध की बरसी और हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की पुण्यतिथि के मौके पर कही, जो साल 2024 में मारे गए थे. खामेनेई ने कहा, ”जब दबदबे वाले सिस्टम के विस्तारों ने हमले शुरू किए, तो उन शुरुआती दिनों में कई तरह के खतरों से अपना बचाव करने के मामले में हमारे देश को पिछली सरकार से लगभग खाली हाथ ही विरासत मिली थी.” खामेनेई ने दावा किया कि ईरान ने अपनी सैन्य क्षमताओं को इतना मजबूत कर लिया है, ऐसे में अब आक्रामक ताकतें खुद युद्ध खत्म करने की गुहार लगा रही है.

विज्ञापन

‘अरब सागर से दुश्मनों को खदेड़ा’

ईरान के सुप्रीम लीडर ने ये भी दावा किया कि ईरानी सेनाओं ने दुश्मन को दक्षिणी ईरान के समुद्री इलाके से अरब सागर की ओर खदेड़ दिया है. उन्होंने कहा, ”हमारे बहादुर लड़ाकों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रक्षकों से करारी मार खाने के बाद, दुश्मन में अरब सागर से आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं है.” खामेनेई ने आगे कहा, ”जब भी उन्होंने ऐसा करने का जोखिम उठाया है, उन्हें खुद ही नुकसान उठाना पड़ा है और वो समय भी जल्द आएगा, जब अरब सागर को भी उनसे मुक्ति मिलेगा.”

ये भी पढ़ें: खामेनेई के ‘दाहिने हाथ’ का वो रहस्य… हमेशा क्यों रखते थे छिपाकर? 45 साल पहले बाएं हाथ से लिखना किया था शुरू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola