मिडिल ईस्ट के बेहद अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में एक बार फिर टेंशन हाई है. हाल ही में ईरान की सेना (IRGC) ने इस रास्ते से गुजर रहे एक भारतीय जहाज को रोक दिया और वहां से तुरंत वापस लौटने के ऑर्डर दिए. इंडियन शिप के कैप्टन और IRGC नेवी कप्तान के बीच हुई पूरी बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है. ‘भाग्य लक्ष्मी’ नाम के भारतीय जहाज के ड्राइवर ग्रुप ने ईरानी नौसेना के साथ हुए इस पूरे संवाद को शेयर किया है. ऑडियो रिकॉर्डिंग में साफ सुनाई दे रहा है कि ईरानी कैप्टन ये कह रहे हैं कि अभी होर्मुज बंद है और किसी को जाने की इजाजत नहीं है, इसलिए तुरंत वापस लौट जाएं. भारतीय कैप्टन ने कहा कि वो उनका मैसेज दोहरा रहे हैं कि होर्मुज अभी भी बंद है, जिसपर ईरानी कैपट्न ने सहमति जताई. इसके बाद जहाज ने अपना रास्ता बदल दिया.
ये भी पढ़ें: ये कैसी दोस्ती! होर्मुज से गुजरने की परमिशन देकर भी भारतीय जहाजों पर किया हमला, क्या है ईरान का सच?
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब वो होर्मुज स्ट्रेट के नाम पर अमेरिका या किसी और को ब्लैकमेल नहीं कर सकता. ट्रंप ने कहा कि ईरान बेहद लंबे समय से ऐसा करता आया है, लेकिन अब हालात कुछ और हैं. उन्होंने कहा कि ईरान ने अब ऐसा किया तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा. ट्रंप ने ये भी साफ कर दिया कि जब तक ईरान उसकी सारी शर्तें नहीं मान लेता तब तक अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी नहीं हटेगी. इस पूरे तनाव के बीच कई देशों के जहाजों ने भी जोखिम के चलते अपना रास्ता बदल लिया है. जानकारी के मुताबिक, करीब 23 जहाजों को वापस लौटना पड़ा, जिनमें भारतीय जहाज भी शामिल हैं.
होर्मुज पर ईरान का क्या कहना है?
दरअसल, ईरान ने सीजफायर के बाद होर्मुज सभी के लिए खोल दिया था. लेकिन 24 घंटे में ही ईरान ने यू-टर्न लेते हुए फिर से उसे बंद कर दिया. इस बीच, 2 भारतीय जहाज भी वहां से गुजर रहे थे जिनकी परमिशन खुद ईरान ने दी थी. लेकिन ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने उन्हें भी निशाना बनाया. हालांकि राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी भी क्रू मेंबर को नुकसान नहीं पहुंचा. लेकिन खतरे को देखते हुए दोनों जहाजों को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट पर अपना सैन्य नियंत्रण और कड़ा कर दिया है. IRGC ने साफ कर दिया है कि अब इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को उनकी इजाजत लेनी होगी. ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकाबंदी नहीं हटा लेता, तब तक होर्मुज बंद रहेगा.
ये भी पढ़ें: US के टॉप-10 साइंटिस्ट जिंदा हैं या नहीं? डोनाल्ड ट्रंप के जांच के आदेश, जानें अमेरिका में क्यों मचा है हड़कंप
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
36 mins agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
2 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
3 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
5 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
14 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
15 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
18 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
20 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines