फारस की खाड़ी में ईरान का बड़ा एक्शन, ईंधन तस्करी के आरोप में दो विदेशी तेल टैंकर जब्त

ईरान ने फारस की खाड़ी में ईंधन तस्करी के आरोप में दो विदेशी तेल टैंकर जब्त किए हैं. टैंकरों से 10 लाख लीटर से ज्यादा अवैध ईंधन बरामद हुआ है और 15 क्रू सदस्यों को हिरासत में लिया गया है.

Iran Seizes Foreign Oil tankers

Credit: Social Media

ईरान ने फारस की खाड़ी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी तेल टैंकरों को जब्त कर लिया है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इन टैंकरों के जरिए ईंधन की तस्करी की जा रही थी. इस कार्रवाई में टैंकरों पर मौजूद 15 विदेशी क्रू सदस्यों को हिरासत में लिया गया है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने बताया कि ये ऑपरेशन फारस की खाड़ी में मौजूद फारसी द्वीप के पास किया गया. जांच के दौरान टैंकरों से 10 लाख लीटर से ज्यादा अवैध ईंधन बरामद किया गया है. इसके बाद दोनों जहाजों को बुशहर बंदरगाह ले जाया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच जारी

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, ये टैंकर एक संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थे, जो सस्ते ईरानी ईंधन को दूसरे देशों में ऊंची कीमत पर बेचने की कोशिश कर रहा था. हिरासत में लिए गए सभी क्रू सदस्यों से पूछताछ की जा रही है और मामले को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल क्रू की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है. ईरान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी कम हैं, जबकि आसपास के देशों में ईंधन महंगा है. इसी वजह से ईंधन तस्करी एक बड़ा गैरकानूनी कारोबार बन चुका है.

फारस की खाड़ी में पहले से तनाव

पिछले कुछ सालों में ईरान ने कई बार समुद्र में ऐसे जहाजों को पकड़ा है. ये घटना ऐसे समय में सामने आई है जब फारस की खाड़ी पहले से ही भू-राजनीतिक तनावों का केंद्र बनी हुई है. ये समुद्री इलाका दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल गुजरता है. ईरान का कहना है कि वो अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रीय संसाधनों की रक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रखेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ