ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. ईरान ने अमेरिका के सामने होर्मुज को फिर से खोलने के लिए शांति प्रस्ताव रखा था, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकरा दिया. रविवार को ईरान ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ अपने विवाद को सुलझाने का एकमात्र तरीका कूटनीति ही है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज को फिर से खोलने के लिए तेहरान की शर्तें पहले जैसी ही हैं और बातचीत के जरिए ही दोनों देशों के बीच जारी तनाव को खत्म किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘ग्राउंड हो जाएंगी सभी ईरानी एयरलाइंस…’, जंग में ट्रंप का नया हथियार; क्या है तेहरान को सबक सिखाने की रणनीति?
ईरान के विदेश मंत्री ने क्या कहा?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”हमारी शर्तें साफ हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की कोई भी पहल इन शर्तों के पूरा होने पर ही निर्भर करती है.” उन्होंने कहा, ”सिर्फ बातचीत से ही इस गतिरोध का समाधान निकल सकता है.” अराघची ने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने वालों ने अभी तक प्रस्ताव ठुकराए जाने के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है. उन्होंने कहा, ”हम मध्यस्थों से उनकी पक्की राय मिलने का इंतजार कर रहे हैं और उसी के आधार पर कोई फैसला लेंगे.”
ट्रंप का बयान
दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में न्यूयॉर्क में UN असेंबली के दौरान ईरान ने शांति प्रस्ताव रखा था, जिसे कतर के मध्यमस्थों ने वॉशिंगटन तक पहुंचाया. प्रस्ताव में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और लड़ाई को रोकने के लिए सात दिन की टाइम लीमिट तय करने की बात रखी, जिसके बाद आपसी सहमति वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा सकती है. लेकिन शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया. उनका कहना था कि ईरान प्रेशर की वजह से होर्मुज को तुरंत खोलना चाहता है. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान होर्मुज को खोलने के लिए इसलिए समझौता करना चाहता है क्योंकि वो बुरी तरह हार चुका है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका से समझौते के लिए रखी 7 शर्तें, कहा- नहीं मानीं तो निर्णायक होगी जंग, डोनाल्ड ट्रंप रहें तैयार
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
11 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
12 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
14 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
16 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines