अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान को ऑफर दिया था. लेकिन ईरान ने ऑफर को ठुकरा दिया. ईरानी सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने युद्ध खत्म करने के US के प्रस्ताव को रिव्यू किया है. तेहरान ने कहा है कि वह सिर्फ अपनी शर्तों और समय पर ही लड़ाई खत्म करने के लिए राजी होगा.
एक अधिकारी के हवाला से ईरान के 'प्रेस टीवी' ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी प्रस्ताव पर तेहरान की शुरुआती प्रतिक्रिया 'सकारात्मक नहीं' थी. साथ ही एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से लिखा है कि प्रस्ताव की अभी समीक्षा की जा रही है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें : 1990 बनाम 2026 खाड़ी युद्ध: कैसे बदले हालात, क्यों इस बार दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा बड़ा असर?
---विज्ञापन---
ईरान ने क्या कहा?
तेहरान ने कहा कि युद्ध कब खत्म करना है, इसका फैसला पूरी तरह से ईरान करेगा. साथ ही कहा कि अमेरिका को युद्ध खत्म करने का समय तय करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. और दुश्मनी तभी रोकने पर राजी होगा जब उसकी शर्तें पूरी तरह से पूरी हो जाएंगी.
क्या हैं ईरान की शर्तें?
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए शर्त रखी हैं कि होर्मुज स्ट्रेट पर तेहरान की संप्रभुता की मान्यता दी जाए. इसके साथ ही यह भी गारंटी मांगी गई है कि भविष्य में ईरान पर किसी तरह का कोई हमला ना हो. वहीं, युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवजा भी मांगा है.
यह भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान के बीच ‘डाकिया’ बना पाकिस्तान! दोनों देशों तक पहुंचाया ‘शर्तों का पिटारा’
पाकिस्तान ने दिया US का प्रपोजल
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ईरान तक अमेरिका का 15-पॉइंट का सीजफायर प्रपोजल पाकिस्तान की ओर से पहुंचाया गया है.