US-Israel Iran War Update: अमेरिका और ईरान में युद्धविराम कराने की पाकिस्तान, कतर और तुर्की की कोशिश नाकाम हो गई हैं। क्योंकि ईरान ने 48 घंटे के लिए सीजफायर का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। ईरान ने पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने, सीजफायर पर बातचीत करने और अमेरिका की शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका ने गत 2 अप्रैल को ही एक मध्यस्थ के जरिए 48 घंटे के युद्धविराम का प्रस्ताव ईरान के सामने रखा था।
प्रस्ताव ठुकराकर 2 फाइटर जेट को मार गिराया
लेकिन ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और अमेरिका के 2 फाइटर जेट को निशाना बनाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। वहीं कतर और तुर्की ने अब दोहा या इस्तांबुल में नई शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया है। दूसरी ओर, ईरान ने अपने एयरस्पेस में पहले अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमान F-15 स्ट्राइक ईगल को मार गिराया। फिर होर्मुज स्ट्रेट के पास A-10 थंडरबोल्ट को ढेर किया। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब युद्ध तब खत्म होगा, जब वह चाहेगा।
अमेरिका-ईरान दोनों की एक दूजे के लिए शर्तें
बता दें कि अमेरिका ने ईरान के सामने युद्धविराम के लिए 15 सूत्रीय प्रस्ताव रखा है। अमेरिकी की शर्त है कि होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोला जाए। ईरान अपने परमाणु ठिकाने बंद करे। बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता को सीमित करे। बदले में अमेरिका प्रतिबंधों में राहत देगा। इसके जवाब में ईरान ने 5 शर्तें रखी हैं। वह होर्मुज स्ट्रेट पर अपने कंट्रोल को मान्यता चाहता है। मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सैन्य ठिकाने हटाए जाएं। युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। भविष्य में हमला न करने की गारंटी दी जाए, लेकिन दोनों ही देश शर्तें मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
36 दिन की जंग में इतना नुकसान हो चुका है
बता दें कि 28 फरवरी से जारी युद्ध को 36 दिन हो चुके हैं। जंग में 36 दिन में ईरान में 1900 से ज्यादा सैनिक मारे गए। वहीं इजराइल में 19 और अमेरिका के 13 सैनिकों की मौत हो चुकी है। हिजबुल्लाह पर हमले में लेबनान में 1300 से ज्यादा लोग मारे गए और 10 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। ईरान ने शुक्रवार रात को कुवैत की बड़ी तेल रिफाइनरी और पानी बनाने वाले प्लांट पर हमला किया, जिसमें नुकसान हुआ।
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
1 hr agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
8 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
9 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
9 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
18 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
23 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines