ईरान ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया और दोटूक शब्दों में कहा है कि ट्रंप को झूठे दावे करके कुछ हासिल नहीं होगा। विवादों पर बातचीत करने से भी कुछ हासिल नहीं होगा। ट्रंप झूठे हैं और उनके दावे भी बेबुनियाद हैं। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर ट्रंप के बयानों को गलत, दावों को झूठ करार देकर बातचीत के प्रयासों को बेकार की कोशिश बताया है।
ईरान की होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की धमकी
ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गलत बयान दिए है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने 60 मिनट में 7 दावे कर दिए और सातों दावे निराधार हैं। झूठ बोलकर और झूठे दावे करके ट्रंप युद्ध नहीं जीत पाएंगे। शांति वार्ता करके भी उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। अगर होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी अमेरिका जारी रखेगा तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट का बंद कर देगा। वहीं इस रास्ते से गुजरने की अनुमति ईरान देगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान को लेकर दावे
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया ईरान अपना 440 किलो संविर्धित यूरेनियम ईरान को सौंपने के लिए राजी हो गया है। जबकि ईरान का कहना है कि इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। ट्रंप का दावा झूठा है। ईरान यूरेनियम को कहीं भी नहीं भेजेगा। ईरान की शर्तें मानी जाएंगी, तभी शांति वार्ता आगे बढ़ेगी। ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान समझौते के करीब पहुंच गए हैं। जल्दी ही यूरेनियम को लेकर समझौता किया जाएगा।
‘ईरान 440KG यूरेनियम सौंपेंगा तो…’, ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- मैं खुद जाऊंगा इस्लामाबाद
ईरान को शर्तें नहीं मानने पर ट्रंप ने दी धमकी
ट्रंप ने यह भी कहा कि जब ईरान और अमेरिका में समझौता हो जाएगा तो यूरेनियम पर रणनीति बनाने के लिए वे खुद पाकिस्तान जाएंगे। ईरान को किसी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं लेने देंगे। अगर ईरान ने शर्तें नहीं मानी तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ईरान अपनी शर्तों पर अड़ा है, लेकिन मिडिल ईस्ट में शांति अमेरिका की शर्तें मानने से आएगी। होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी जारी, लेकिन अन्य देशों के जहाजों की आवाजाही के लिए स्ट्रेट खुली रहेगी।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
2 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
4 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
5 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
7 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
16 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
16 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
20 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
22 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines