हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला; बढ़ा सैन्य टकराव का खतरा

US and Iran: उप-राष्ट्रपति वेंस ने पिछले सप्ताह ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई को एक पत्र भेजा था. हालांकि, व्हाइट हाउस ने अब तक इस खत की डिटेल जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

विज्ञापन
जेडी वेंस ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं. (Photo: ANI)

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के कुछ ठिकानों पर हमले किए हैं. हालांकि अमेरिकी अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए रक्षात्मक हमला बताया है. ईरानी मीडिया द्वारा केशम द्वीप पर कई धमाकों की खबरों के बाद अमेरिका की तरफ से बयान आया है. गौर करने वाली बात ये है कि अमेरिका में आज मिडटर्म इलेक्शन के मतदान होने वाले हैं, इस बीच ईरान पर हमले की खबर ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव की आशंका को बढ़ा दिया है.

अमेरिकी अधिकारी ने क्या बताया?

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से एक तरफ सैन्य कार्रवाई की जा रही है, तो दूसरी तरफ ईरान के साथ बातचीत के जरिए समझौते की संभावना भी जताई जा रही है. एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि ईरान की ओर से अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाने के लिए सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा रहा था. इन्हीं मिसाइलों और उनसे जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों के हमले की आशंका से सऊदी अरब में दहशत, अमेरिका की अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

विज्ञापन

चुनाव से पहले हमले को लेकर ट्रंप प्रशासन पर सवाल

अधिकारी के मुताबिक, ये हमले सीमित और रक्षात्मक प्रकृति के थे. उधर, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने केशम द्वीप पर विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने की जानकारी दी है. अमेरिका में वोटिंग से ठीक पहले हुई इस सैन्य कार्रवाई ने ट्रंप प्रशासन की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ट्रंप पहले कह चुके हैं कि अमेरिका मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा. दरअसल, ईरान के खिलाफ जारी युद्ध और इसके चलते अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर रिपब्लिकन पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर पड़ सकता है. पार्टी अमेरिकी कांग्रेस में अपना बहुमत बनाए रखने की कोशिश कर रही है.

बातचीत से समझौते की अच्छी संभावना: JD वेंस

सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं. सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी चर्चा हुई है. वेंस ने कहा, ‘राष्ट्रपति और मुझे दोनों को लगता है कि बातचीत के जरिए किसी समझौते तक पहुंचने की अच्छी संभावना है.’ दरअसल, वेंस ने पिछले सप्ताह ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई को एक पत्र भेजा था. हालांकि, व्हाइट हाउस ने अब तक इस खत की डिटेल जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख, जानें बहुमत के लिए कितनी सीटें जरूरी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola