'पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलो फिर…', ईरान का अमेरिका को ऑफर, रूस यात्रा से भड़के ट्रंप ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

Middle East War: अमेरिका और ईरान अब जंग रोकने के लिए नए प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। ईरान ने होर्मुज खोलने का ऑफर दिया तो ट्रंप ने पहले समझौता करने का ऑफर दिया। ट्रंप ने ईरान की रूस यात्रा पर भी नाराजगी जताई और समझौता न करने पर पाइपलाइन उड़ाने की धमकी दी।

middle east war | kharg island | oil tanker

अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने की धमकी दी है. (Credit-AI)

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को खत्म करने के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने एक प्रस्ताव रखा है। वहीं ईरान के विदेश मंत्री की रूस यात्रा से भड़के ट्रंप ने भी ईरान को 3 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से नाकेबंदी हटाकर युद्ध को खत्म करे। दूसरे दौर में परमाणु हथियारों और परमाणु समझौते पर बातचीत करेंगे। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर 3 3 दिन में समझौता नहीं किया तो ईरान के ऑयल प्लांट के पाइपलाइन सिस्टम को उड़ा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप का फोन पर बातचीत करने का ऑफर

ईरान ने होर्मुज को खोलने का प्रस्ताव वाइट हाउस को भेज दिया है। वहीं दूसरे दौर की शांति वार्ता फेल होने के बीच ईरान की ओर से यह ऑफर आया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमेरिका के साथ अब बातचीत करनी है तो वह फोन कॉल करे, लेकिन ईरान को किसी हालत में परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। ईरान का रवैया देखकर ही प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को रद्द कर दिया था। वहीं ईरान अमेरिका की शर्तें मानने के लिए भी राजी नहीं है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

ईरान का 2 दौर में समझौता करने का ऑफर

बता दें कि ईरान के ऑफर में 2 दौर की वार्ता का प्लान है। पहले चरण में अमेरिक को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी खत्म करने के लिए बात करने ऑफर है। ईरान कहता है कि या तो युद्धविराम को बढ़ाया जाए या युद्ध को तुरंत खत्म किया जाए। दूसरे चरण में हालात सामान्य होने पर परमाणु समझौते के लिए बातचीत शुरू करेंगे। जब तक होर्मुज स्ट्रेट को खोला नहीं जाएगा, तब तक कोई बातचीत संभव नहीं। सुरक्षा की गारंटी, मुआवजा और नया कानूनी ढांचा भी चाहिए।

विज्ञापन

24 घंटे में अराघची ने की इन 3 देशों की यात्रा

अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने 24 घंटे में 2 देशों की यात्रा कर दी। वे रविवार को दूसरी बार पाकिस्तान आए और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर और अन्य से मुलाकात करके शर्तें सौंपी। पाकिस्तान से ओमान गए, जहां से निकलकर फिर पाकिस्तान पहुंचे और उसके बाद वे रूस के लिए रवाना हो गया। जहां वे बीती रात पहुंचे और सोमवार को उनकी रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होनी है।

विज्ञापन

ट्रंप का 3 दिन में समझौता करने का अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के विदेश मंत्री की रूस यात्रा से नाराज हैं। उन्होंने गुस्सा जताते हुए ईरान को 3 दिन के अंदर कोई समझौता करने का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर समझौता नहीं किया तो तेल की पाइपलाइनों को धमाके में उड़ा देंगे। ईरान को तेल का निर्यात करने लायक नहीं छोड़ेंगे। नाकेबंदी के कारण अभी तेल का निर्यात नहीं कर पा रहा। अगर पाइपलाइन ही उड़ जाएगी तो फिर निर्यात बिल्कुल बंद हो जाएगा। इसलिए ईरान सोच-समझकर ही फैसला ले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ