Iran New Dress Code Bill : ईरान में जारी ड्रेस कोड विवाद के बीच महिलाओं पर नई पाबंदी लगाने का फैसला किया है। ईरान की संसद ने महिलाओं के ड्रेस कोड से संबंधित विवादित बिल को पास कर दिया है। इस बिल में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के कपड़े पहनने को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं।
ईरान के इस नए ड्रेस कोड कानून के मुताबिक अगर महिलाएं टाइट कपड़े और बिना हिजाब के पकड़ी जाती हैं या फिर दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है। ईरान की संसद की ओर से इस बिल के पास होने के बाद अब इसे गार्डियन काउंसिल के पास भेजा जाएगा। वहां से इसे हरी झंडी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। आपको बता दें कि इरान में गार्डियन काउंसिल मौलवियों और लीगल एक्सपर्ट का एक कमेटी है।
इरान में ड्रेस कोड विधेयक ऐसे समय में आया है जब पिछले दिनों महसा अमिनी की मौत की बरसी पर महिलाओं अपने ड्रेस कोड पर की नाराजगी जताई थी। गौरतलब है कि कथित रूप से हिजाब नहीं पहनने को लेकर पुलिस ने महसा अमिनी को गिरफ्तार कर लिया था और उनकी पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई थी।
इसके बाद इरान की महिलाएं अपने ऊपर लागू ड्रेस कोड के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं थीं और इसका काफी विरोध भी किया था। बड़ी तादाद में महिलाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनना तक छोड़ दिया था।
आपको बता दें कि 1979 की क्रांति के बाद से ही ईरान में महिलाओं के लिए खास ड्रेस कोड लागू है। जिसका वहां की महिलाएं विरोध कर रही है।
लेकिन अब ड्रेस कोड को और सख्त कर दिया गया है। नए ड्रेस कोड लागू होने के बाद पुलिस और प्रशासन महिलाओं के खिलाफ सख्ती कर सकती है। इतना ही नहीं नए ड्रेस कोड को गार्डियन काउंसिल की मंजूरी के बाद पुलिस पुरुषों के साथ भी सख्ती से पेश आ सकती है।
दरअसल इरान ने शरिया नियमों के तहत नया ड्रेस कोड लागू करने जा रहा है, इसमें महिलाएं ऐसे टाइट कपड़े नहीं पहन सकती जिसमें उनका बॉडी पार्ट्स दिखता हो। साथ ही अपने बालों को हिजाब से भी ढंकना होगा। इसके साथ पुरुषों पर ऐसे ऐसे कपड़े पहनने पर पाबंदी होगी जिसमें उनका सीना या फिर टखनों के ऊपर का बॉडी पार्ट्स दिखता हो।
यह भी पढ़ें- इमरान खान की नहीं कम हो रही मुश्किलें, अब लगा ये संगीन आरोप
इस बिल में ड्रेस कोड के उल्लंघन पर जुर्माने के साथ-साथ 10 साल तक की सजा का भी प्रावधान किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines