ईरान की अंडरग्राउंड आर्मी 'कामिकेज' लॉन्च, होर्मुज स्ट्रेट में तैनात होंगे सुसाइड ड्रोन-मिसाइल, अमेरिका को पलटवार की तैयारी
Author: Khushbu Goyal
2026-03-14 06:48:10
Iran Underground Army Deployment: अमेरिका ने ईरान को बर्बाद करने की कसम खाई है, लेकिन ईरान भी चुप बैठने वालों में नहीं है। अमेरिका ने 2500 मरीन और जंगी जहाज मिडिल ईस्ट में तैनात कर दी है तो ईरान ने भी नौसेना की मिसाइल ड्रोन आमी कामिकेज को मैदान में उतार दिया है। बीते दिन ईरान ने अपनी अंडरग्राउंड कामिकेज सिटी की तैनात का वीडियो बनाकर जारी किया और अमेरिका को मुंह तोड़ जवाब देने के अपने इरादे स्पष्ट किए।
सुसाइड ड्रोन बोट का बहुत बड़ा स्टॉक
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने फुटेज प्रसारित किया और कैप्शन दिया कि ये ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी कामिकेज, जो सुसाइड ड्रोन नौकाओं का एक बड़ा भंडार है, जिन्हें अब होर्मुज स्ट्रेट में ऑयल शिप की आवाजाही बाधित करने के लिए तैनात किया गया है। वीडियो में ड्रोन, एंटी शिप मिसाइलें और समुद्र के अंदर बनी लंबी-लंबी सुरंगें दिखाई दे रही हैं, लेकिन स्पष्ट नहीं है कि यह रिकॉर्डिंग कब की है और हमले से पहले ही इन्हें समुद्र के अंदर तैनात कर दिया गया था।
पानी की सतह या नीचे चलने वाली बोट
वीडियो में एक सुरंग दिखाई गई है, जिसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरें, ड्रोन की लंबी कतारें देख सकते हैं। ईरान की नौसेना के ड्रोन मानवरहित सतही वाहन और USV हैं, जो फारस की खाड़ी में पहले ही 2 तेल टैंकरों पर हमला करके तबाही मचा चुके हैं। यह दोनों जहाज होर्मुज में संकरे मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। वहीं ईरानी नौसेना के छोटे ड्रोन पानी की सतह पर या ठीक नीचे चलते हैं। इनमें विस्फोटक पदार्थ होते हैं, जो टकराते ही फट जाते हैं।
मार्शल द्वीप के पास टैंकर को उड़ाया था
1 मार्च को मार्शल द्वीप पर एक कच्चे तेल के टैंकर को ओमान के तट से 44 समुद्री मील दूर इस USV ने ही टक्कर मारकर उड़ाया था। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस एजेंसी ने भी बताया कि एक मानवरहित पोत ने जहाज को टक्कर मारी। टक्कर से इंजन रूम में विस्फोट हुआ और आग लग गई। क्रू के एक मेंबर की मौत भी हुई थी। कुछ दिन बाद बहामास के ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर सोनांगोल नामिबे पर इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास हमला हुआ।
छोटी स्पीडबोड जैसी दिखने वाली चीज
सोनांगोल मरीन सर्विसेज के अनुसार, हमले में जहाज तबाह हो गया, लेकिन चालक दल के सभी 23 सदस्य सुरक्षित हैं। एक वायरल वीडियो में छोटी स्पीडबोट के आकार की वस्तु को टैंकर की ओर तेजी से बढ़ते हुए देख सकते हैं। यह चीज टैंकर के किनारे से टकराती है और एक बड़ा विस्फोट करती है, जिससे हवा में घना काला धुआं फैल जाता है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद तेल टैंकरों पर कम से कम 2 हमलों में नौसैनिक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines