Iran missile target in Israel: इजरायल पर ईरान के हमले के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि रात अंधेरे में दागी गई मिसाइलों का हमला कितना सफल रहा? ईरान ने इजरायल को कहां-कहां टारगेट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने इजरायल पर 180 मिसाइलें दागी हैं। मंगलवार रात को किए गए इस हमले के तीन संभावित टारगेट उभरकर सामने आए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक ये साफ पता नहीं चल पाया है कि ईरान का हमला कितना सफल रहा है, लेकिन हमले के बाद सामने आए वीडियो फुटेज के विश्लेषण से पता चलता है कि ईरान ने मुख्य तौर पर तीन जगहों पर हमला किया है।
ये भी पढ़ेंः ईरान ने इजरायल पर दागीं 200 से ज्यादा मिसाइलें, पढ़िए 10 बड़े अपडेट्स
फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलें मोसाद के हेडक्वार्टर, नेवतिम एयर बेस और तेल नोफ एयर बेस को निशाना बनाकर फायर की गई थीं। ये मिसाइलें इन्हीं तीनों टारगेट के आसपास गिरती हुई दिखाई दे रही हैं।
सीएनएन ने लिखा है कि अमेरिका ने भी इजरायल को इन्हीं ठिकानों पर ईरान के हमले को लेकर चेताया था। इजरायल का भी खुद का अपना अनुमान था कि ईरान तीन एयरबेस और एक इंटेलिजेंस बेस को टारगेट कर सकता है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि कम से कम दो मिसाइलें तेल अवीव के पास ग्लिलॉट स्थित मोसाद के हेडक्वार्टर के पास गिरी हैं। ग्लिलॉट एक घनी आबादी वाला शहर है, जहां आवासीय और व्यापारिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं।
Iran-Israel War : ईरान ने इजराइल पर किया हमला, बाइडेन ने अमेरिकी सेना को दिया ये आदेश
13 अप्रैल को भी ईरान ने नेवतिम एयरबेस को बनाया निशाना
वहीं इजरायल के दक्षिणी हिस्से में नेगेव के रेगिस्तान में मौजूद नेवतिम एयरबेस पर बड़ी संख्या में मिसाइलों को गिरते हुए देखा जा सकता है। नेवतिम एयरबेस इजरायल के सबसे बड़े एयरबेस में से एक है। इससे पहले 13 अप्रैल को ईरान ने इजरायल पर हमला किया था और इस हमले में भी उसने नेवतिम एयरबेस को टारगेट किया था।
इसके अलावा तेल नोफ एयरबेस के आसपास के इलाकों में मिसाइलों को गिरते देखा जा सकता है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली मिलिट्री के जांचकर्ता तेहरान के हमले के बाद इजरायल के केंद्रीय शहर गेदेरा स्थित एक स्कूल के पास मिसाइल के टुकड़े इकट्ठा करते देखे गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक गेदेरा में मिसाइल हमले में एक दीवार गिरी है और सेकेंड ग्रेड का एक क्लासरूम ध्वस्त हो गया है। गेदेरा के स्कूल के पास 8 फीट का गड्ढा हो गया है, यहां मौजूद मलबे को हटाने के लिए हैवी मशीनरी लगाई गई हैं। हालांकि हमले के कई घंटों के बाद भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines