The Living Nostradamus Prediction: दुनियाभर में मशहूर ‘जिंदा’ नास्त्रेदमस ने एक और डराने वाली भविष्यवाणी की है। ब्राजील के मनोवैज्ञानिक एथोस सलोमी ने डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर खड़ी है। इजराइल और ईरान के बीच छिड़ संघर्ष अगर अपने चरम पर पहुंचा तो तीसरा विश्व युद्ध निश्चित ही होगा। ईरान और इजरायल की सेनाएं युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्निक का इस्तेमाल करेंगी।
तीसरा विश्व युद्ध छिड़ा तो चीन, उत्तर कोरिया, रूस और अमेरिका जैसे बड़े देश इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) का हथियार के रूप में प्रयोग कर सकते हैं, जिससे धरती अंधेरे में डूब जाएगी। पूरी दुनिया में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ठप हो जाएगा। अमेरिका और चीन के बीच दक्षिण चीन के समुद्र को लेकर जो तनाव चल रहा है, वह युद्ध का कारण बन सकता है। चीन या रूस अन्य देशों पर साइबर अटैक कर सकते हैं, जिससे इन देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होगा।
यह भी पढ़ें:गाजा-लेबनान में आतंकियों के 280 ठिकाने तबाह, इजराइली हमलों में अब तक 200 आतंकी ढेर
क्या है EMP टेक्नोलॉजी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) एक उपकरण है, जो दुनियाभर के इन्फोर्मेशन सिस्टम को ठप कर सकता है। अगर पूरी दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ठप हुए तो डिजिटल रिकॉर्ड और सीक्रेट इन्फोर्मेशन लीक होगी। इस उपकरण का ऊंचाई पर ब्लास्ट करके सिस्टम ठप किए जा सकते हैं। धमाका होने से यह पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल टूट जाएंगे। इसे दूसरे शब्दों में वैश्विक साइबर अटैक कह सकते हैं, जो देशों की नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा बनेगा।
यह भी पढ़ें:अमेरिका-अरब ने छोड़ा इजराइल का साथ! क्या कमजोर पड़ रहे हैं नेतन्याहू?
सच हो चुकी 4 भविष्यवाणियां
बता दें कि ‘जिंदा’ नास्त्रेदमस एथोस सलोमी ने कोरोना वायरस फैलने से कोविड महामारी पनपने, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ की मौत होने की भविष्यवाणी की थी और तीनों सच साबित हुई थीं। एथोस ने 5 और भविष्यवाणियां की हुई हैं। इनमें एलियंस से इंसानों की मुलाकात, धरती से एस्ट्रॉयड की टक्कर, AI टेक्नोलॉजी से साइबर अटैक, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने, सूखा-बाढ़-भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं होना शामिल है। इन भविष्यवाणियों की सच्चाई की बात करें तो आए दिन धरती के करीब से एस्ट्रॉयड के गुजरने की खबरें पढ़ने का मिल रही हैं। हाल ही में माइक्रोसाफ्ट का सिस्टम ठप होने से दुनियाभर में ऑनलाइन वर्क ठप हो गया था।
यह भी पढ़ें:ईरान में बड़े साइबर अटैक से हड़कंप, इजराइल ने किया जवाबी हमला?
एथोस सलोमी कौन?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एथोस सलोमी ब्राजील के निवासी हैं। वह एक मनोवैज्ञानिक और एस्ट्रोलॉजर है। उसके बारे में इससे ज्यादा जानकारी किसी के पास नहीं है, क्योंकि एथोस ने अपनी लाइफ को सीक्रेट रखा हुआ है। 16वीं शताब्दी के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से एथोस की तुलना की जाती है। एथोस खुद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को टक्कर देने की बात कहते हैं और खुद को ‘जिंदा’ नास्त्रेदमस कहते हैं।
यह भी पढ़ें:Video: इजराइल-हमास-हिजबुल्ला के युद्ध में हूती ग्रुप की एंट्री! इजरायली और अमेरिकी टैंकरों पर किया हमला
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines