ईरान और इजराइल के बीच युद्ध जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइली हमलों में परमाणु वैज्ञानिक, सैन्य कमांडर समेत आम नागरिकों के मारे जाने की खबर है, वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। अब ईरान ने फ्रांस, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम को धमकी दी है कि अगर उन्होंने हमले को रोकने में मदद की, तो उनके जहाजों और सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया जाएगा।
‘इजराइल को पछताना पड़ेगा’
शनिवार को इजराइली विमानों ने तेहरान पर बमबारी की, जबकि ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन से जवाबी हमला करने की कोशिश की। ईरान का कहना है कि वह इजराइल पर ऐसे हमले करेगा कि उसे पछताना पड़ेगा। शनिवार को ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को धमकी
इस बीच ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को धमकी दी है कि यदि वे इजराइली हमलों के जवाब में ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में मदद करेंगे तो उनके सैन्य ठिकानों और जहाजों को भी निशाना बनाया जाएगा। ईरान की इस धमकी के बाद यह जंग और अधिक बढ़ने की आशंका है।
दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका इज़राइल की रक्षा में मदद करेगा। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने पहले ही इज़राइल के करीब पहुंच रहे ईरानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराने में मदद की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी कहा कि उनका देश ईरान के हमले के खिलाफ इज़राइल की रक्षा करेगा।
बता दें कि ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले इज़राइली सुरक्षा बलों द्वारा लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए गए। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दी कि अगर वह इजराइली नागरिकों पर मिसाइलें दागता रहा तो “तेहरान जल जाएगा।”
यह भी पढ़ें : इजराइल-ईरान युद्ध में भारत किसके साथ? विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि तेहरान में एक आवासीय परिसर पर हुए हमले में 20 बच्चों सहित लगभग 60 लोग मारे गए हैं।
संबंधित खबरें
ईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
13 mins agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
44 mins agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
15 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
17 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
19 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
21 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
1 day agoसंसद मार्ग थाने के बाहर दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष को किया डिटेन
1 day agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 day agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines