ईरान और इजरायल एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचने की खबर है। हालांकि, इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूज पढ़ रही एंकर के पास बम आकर गिरता है, जिससे वह एंकरिंग छोड़कर भाग जाती है। बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान के सरकारी टेलीविजन की बिल्डिंग पर हुआ था।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि इजरायली हमले के कारण सरकारी टेलीविजन का प्रसारण अचानक रोकना पड़ा। तेहरान में मौजूद ईरान के सरकारी टीवी आईआरआईबी (IRIB) की बिल्डिंग में आग लग गई। यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब एंकर इजरायल की आलोचना करते हुए एक लाइव शो कर रही थी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि विस्फोट के बाद एंकर शो छोड़कर जान बचाकर भाग रही है। ईरानी मीडिया का दावा है कि इस हमले में रेडियो और टीवी के कई कर्मचारी मारे गए हैं। बता दें कि इस हमले से एक घंटे पहले ही इजरायल ने उस क्षेत्र को खाली करने के लिए कहा था, जहां यह चैनल मौजूद था।
इसके साथ ही इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान में सतह से सतह पर मार करने वाले 120 मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं। इजरायल की सेना का कहना है कि लड़ाकू विमानों ने तेहरान में फोर्स से जुड़े 10 कमांड सेंटरों पर हमला किया था, जहां से ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया अभियान चलाए जाते थे।
यह भी पढ़ें : ‘तेल अवीव खाली करें’, इजराइल पर अबतक के सबसे बड़े हमले की तैयारी कर रहा ईरान
वहीं, ईरान का कहना है कि उसकी तरफ से 100 मिसाइलें लॉन्च की गई हैं। इसके साथ ही ईरान का कहना है कि अपने सैन्य और परमाणु ढांचे पर हुए हमले का जवाब जरूर देगा। बता दें कि शुक्रवार के बाद ईरान में कम से कम 224 लोग मारे गए हैं, वहीं इजरायल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं और 500 से अधिक घायल हुए हैं।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
5 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
7 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
8 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
8 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
11 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
12 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
13 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
15 hrs agoLIVE: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे राजस्थान कांग्रेस के नेता
15 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines