'तेल अवीव खाली करें', इजराइल पर अबतक के सबसे बड़े हमले की तैयारी कर रहा ईरान

Iran Israel Conflict : इजराइल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष जारी है। इजराइली की एयरस्ट्राइक का ईरान भी जवाब दे रहा है। इस बीच ईरान इजराइल पर अबतक के सबसे बड़े हमले करने का प्लान तैयार कर रहा है।

Iran Israel Conflict

ईरान-इजराइल संघर्ष।

Iran Israel Conflict : मिडिल ईस्ट में हमास के बाद अब इजराइल का ईरान से तनाव बढ़ता जा रहा है। इजराइल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया है, जिसे लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। इजराइल पर ईरान अबतक के सबसे बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर ईरान ने कहा कि स्थानीय लोग तेल अवीव खाली करें।

ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली हमलों की शुरुआत के बाद ईरान अब तक के सबसे बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ईरान ने तेल अवीव के निवासियों को उन क्षेत्रों को खाली करने को कहा है, जहां इजराइली मिलिट्री का बेस है।

इजराइल का दावा- ईरान सिर्फ क्षेत्रीय खतरा नहीं, बल्कि

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ईरान अब सिर्फ क्षेत्रीय खतरा नहीं रह गया है, क्योंकि उसके पास ऐसी मिसाइलें हैं, यूरोप तक पहुंच सकते हैं। लिहाजा, जो दुनिया के लिए जरूरी है, इजराइल वही काम कर रहा है।

तेहरान से भारतीय छात्रों को लेकर बसें हुईं रवाना

इजराइल से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की राजधानी तेहरान से भारतीयों छात्रों को लेकर बसें रवाना हो गई हैं। ये बसें आर्मेनिया सीमा की तरफ रवाना होना शुरू हो गई हैं। विदेश मंत्रालय भारतीय छात्रों को ईरान से आर्मेनिया होते हुए बाहर निकाल रहा है।

ईरान ने क्या दिया मैसेज?

ईरान ने कतर, सऊदी और ओमान को मैसेज दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके इजराइल को हमले बंद करने को कहे तो कोई बात हो सकती है। ये तीनों देश जंगबंदी की कोशिश में लगे हैं। तेहरान की तरफ से बदले में वादा किया गया है कि फिर से परमाणु मसले पर वार्ता किया जाएगा और वार्ता में लचीलापन दिखाया जाएगा। अगर इजराइल हमला जारी रहेगा तो ईरान किसी बातचीत के लिए तैयार नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ