न्यूज पढ़ रही थी एंकर, गिरने लगे बम, जान बचाकर भागी पत्रकार

ईरान-इजरायल युद्ध में इजरायली हमले के दौरान ईरान के सरकारी चैनल IRIB पर बम गिरा। लाइव एंकरिंग के दौरान एंकर जान बचाकर भागी। कई लोगों की मौत और IRIB बिल्डिंग में आग लग गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Iran isreal war

इजराइल ने ईरान के टीवी चैनल पर किया हमला (फोटो सोर्स- ANI, वायरल वीडियो)

विज्ञापन

ईरान और इजरायल एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचने की खबर है। हालांकि, इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूज पढ़ रही एंकर के पास बम आकर गिरता है, जिससे वह एंकरिंग छोड़कर भाग जाती है। बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान के सरकारी टेलीविजन की बिल्डिंग पर हुआ था।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि इजरायली हमले के कारण सरकारी टेलीविजन का प्रसारण अचानक रोकना पड़ा। तेहरान में मौजूद ईरान के सरकारी टीवी आईआरआईबी (IRIB) की बिल्डिंग में आग लग गई। यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब एंकर इजरायल की आलोचना करते हुए एक लाइव शो कर रही थी।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि विस्फोट के बाद एंकर शो छोड़कर जान बचाकर भाग रही है। ईरानी मीडिया का दावा है कि इस हमले में रेडियो और टीवी के कई कर्मचारी मारे गए हैं। बता दें कि इस हमले से एक घंटे पहले ही इजरायल ने उस क्षेत्र को खाली करने के लिए कहा था, जहां यह चैनल मौजूद था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Logkyakahenge (@log.kya.kahenge)


इसके साथ ही इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान में सतह से सतह पर मार करने वाले 120 मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं। इजरायल की सेना का कहना है कि लड़ाकू विमानों ने तेहरान में फोर्स से जुड़े 10 कमांड सेंटरों पर हमला किया था, जहां से ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया अभियान चलाए जाते थे।

विज्ञापन

वहीं, ईरान का कहना है कि उसकी तरफ से 100 मिसाइलें लॉन्च की गई हैं। इसके साथ ही ईरान का कहना है कि अपने सैन्य और परमाणु ढांचे पर हुए हमले का जवाब जरूर देगा। बता दें कि शुक्रवार के बाद ईरान में कम से कम 224 लोग मारे गए हैं, वहीं इजरायल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं और 500 से अधिक घायल हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ