Oil Supertanker Catches Fire: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने फिर से दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समुद्री ट्रैफिक के लिए बंद है. ये घटना तब हुई जब 2 मिलियन बैरल से ज्यादा कच्चे तेल से लदा एक सुपरटैंकर इस अहम जलमार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहा था, तभी वो कथित तौर पर एक समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया और उसमें आग लग गई. इस घटना ने दुनिया के सबसे अहम ऑयल ट्रांजिट रूट में से एक से गुजरने वाले कमर्शियल शिपिंग की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.
ईरान ने होर्मुज से न गुजरने की दी चेतावनी
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने IRGC नौसेना की चेतावनी का हवाला देते हुए बताया कि सभी देशों के जहाजों का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरना बैन है. ईरानी नौसेना बल का जिक्र करते हुए एजेंसी ने बताया, ‘होर्मुज बंद है, और यहां से अलग-अलग देशों के जहाजों का गुजरना मना है.’ IRGC के मुताबिक, टैंकर एक ऐसे रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था जिसे तेहरान ने ऑथराइज नहीं किया था, और इसी दौरान वो एक समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया. बताया गया है कि इस दौरान जहाज में विस्फोट हुआ और उसमें आग लग गई.
टैंकर ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की?
IRGC के आधिकारिक मीडिया आउटलेट ‘सेपाह न्यूज’ की तरफ से जारी एक बयान में, ईरानी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि सुपरटैंकर ने इस जलमार्ग में दाखिल होने से पहले अपने पोजिशनिंग और रडार सिस्टम को बंद कर दिया था. IRGC का दावा है कि इन सिस्टम्स को बंद करना ईरानी समुद्री अधिकारियों को गुमराह करने और स्ट्रेट से गुजरते वक्त अपनी पहचान छिपाने की एक कोशिश थी. ईरानी अधिकारियों ने ये भी आरोप लगाया कि जहाज अमेरिकी सेना की मदद से वहां से गुजरने की कोशिश कर रहा था.
यह भी पढ़ें- होर्मुज पर टोल या फीस देने से 60 देशों ने एक साथ किया इनकार, क्या होगा ईरान का अगला कदम?
समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ती फिक्र
ये चेतावनी ऐसे वक्त में आई है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके आसपास व्यावसायिक जहाजों पर हमलों की लगातार खबरें आ रही हैं, जिससे इस रीजन में जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं. ये संकरा जलमार्ग ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए एक बेहद अहम कॉरिडोर है, जिसके जरिए इंटरनेशनल मार्केट तक भारी मात्रा में कच्चा तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पहुंचाए जाते हैं. अगर इस सट्रेट से जहाजों की आवाजाही में लंबे समय तक रुकावट रहती है, तो इसका ऑयल ट्रांसपोर्ट, ऊर्जा की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर गंभीर असर पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
नागरिकता का झूठा दावा, फिर चुनाव में वोटिंग का आरोप, US में भारतीय अरेस्ट
3 hrs agoहूती AI से दाग रहे मिसाइलें? जानें - कैसे चीन-ईरान की मदद से सऊदी को छकाया
3 hrs agoयुवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर UN दूत के दावों पर भारत ने दिया करारा जवाब
4 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया और इंडिगो ने रद्द की फ्लाइट्स, नई एडवाइजरी जारी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, रूसी तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ
8 hrs agoभारत में हिरासत, कोर्ट समन के बाद लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, प्रदर्शन का ऐलान
9 hrs agoLIVE: 22-25 अक्टूबर तक पूरे उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप को झटका, व्हाइट हाउस की नई सेक्रेटरी ने 5 दिन में छोड़ा पद
10 hrs agoईरानी न्यूक्लियर सुरंग उड़ा पाएगा 'MOAB'? सद्दाम से है 'महाबम' का कनेक्शन
1 day agoकौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines