हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'दुर्भाग्यपूर्ण, अनुचित, अवैध कार्रवाई...', ईरान के विदेश मंत्री की PM मोदी से खास अपील, इजरायल और गाजा से है कनेक्शन

Iran Finance Minister Abbas Araghchi: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से एक विशेष आग्रह किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने गाजा और इजरायल को लेकर बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से इजरायल की आलोचना करने को कहा।

विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची

Iran Appeal to PM Modi: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक अपील की है। अराघची ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि वे इजरायल की 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए हैं तो उन्हें वहां गाजा नरसंहार और फिलिस्तीनियों के अधिकारों का मुद्दा उठाना चाहिए। इजरायल ने गाजा में जो कार्रवाई की, वह बेहद अनुचित, अवैध और दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई है। भारत को इसके लिए इजरायल की आलोचना करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ‘परमाणु संवर्धन तो जरूर करेंगे, युद्ध-शांति के लिए भी तैयार हैं’, अमेरिका के साथ तनाव पर क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री?

इजरायल से संबंध नहीं रखने की प्रतिबद्धता जताई

ईरान के विदेश मंत्री ने गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को गलत बताया और खूब आलोचना की। उन्होंने कहा कि गाजा में इजरायल की कार्रवाई नरसंहार है। ईरान ऐसे नरसंहारकारी शासन के साथ किसी तरह का संबंध रखना सही नहीं समझता। प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल में रहते हुए फिलिस्तीनियों और उनके अधिकारों के मुद्दे को भी संबोधित करेंगे। इजरायल ने गाजा को तबाह किया है। बुनियादी ढांचे को बर्बाद करके बसे बसाए शहर को नरक बना दिया।

विज्ञापन

भारत के साथ मजबूत संबंधों पर बेबाकी से बात की

अराघची ने कहा कि इजरायल की सैन्य कार्रवाई में 75000 लोग मारे गए हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इस तथ्य की पुष्टि की है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी फिलिस्तीनियों के मुद्दे पर ध्यान देंगे। भारत और ईरान के संबंध काफी मजबूत हैं और ऐतिहासिक है। ईरान के सबसे अच्छे दोस्तों में भारत शामिल है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय, आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक संंबंध मजबूत हैं और विश्वास है कि यह संबंध और साझेदारी लगातार बढ़ती रहेगी।

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे अमेरिकी…,’ खामेनेई ने ट्रंप को दी खुली चुनौती!

विज्ञापन

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर से संबंधों का जिक्र किया

अराघची ने कहा कि भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ भी मेरे संबंध काफी अच्छे हैं। हम दोनों अकसर बातचीत करते हैं और एक दूसरे से अपने विचार शेयर करते हैं। हमारे व्यक्तिगत संबंध भी बहुत अच्छे हैं। ईरान-भारत मिलकर अपने अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंधों को जारी रख सकते हैं। उम्मीद है कि भारत विश्व शांति का समर्थक है और उम्मीद है कि भारत गाजा और फिलिस्तीन में शांति-स्थिरता स्थापित करने और वहां मानवाधिकारों के हनन पर ध्यान देंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola