Iran Cyber Attack: ईरान और इजराइल के बीच जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई। जानकारी मिली कि शनिवार को ईरान में कई साइबर अटैक किए गए। जिसकी वजह से ईरान सरकार की लगभग सभी सेवाएं बंद हो गई थी। इस हमले में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। इस साइबर अटैक को ईरान पर यह इजराइल का जवाबी हमला बताया जा रहा है।
अहम जानकारियां हुईं चोरी
इजराइल ने ईरान के हमले का जवाब देने की बात कही थी। उसके बाद ईरान में साइबर अटैक किया गया। ईरान के साइबर स्पेस की सर्वोच्च परिषद के पूर्व सचिव फिरोजाबादी के मुताबिक, ईरान के लगभग सभी सरकारी बलों को पर साइबर हमले किए गए। ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, इस हमले के बाद ईरान की कई अहम जानकारियां चोरी कर ली गई हैं। आगे बताया गया ईरान के परमाणु संयंत्रों के अलावा ईंधन वितरण, नगर पालिका सेवाएं, परिवहन और बंदरगाह जैसे कई अहम नेटवर्कों पर साइबर अटैक किया गया।
ये भी पढ़ें: Video: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में इजराइल; परमाणु बम बनाने की तैयारी! खौफ में पूरी दुनिया
इजराइल में हुई थी बैठक
ईरान ने इजराइल पर 1 अक्टूबर को हमला किया था। इस दौरान इजराइल पर ईरान ने करीब 200 मिसाइलों से हमला किया था। इसके बाद ही इन हमलों को लेकर इजराइली सुरक्षा मंत्रिमंडल ने मीटिंग बुलाई। जहां पर सभी लोग तेल अवीव पहुंचे थे। इस बैठक से पहले 9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की थी। हालांकि इजराइल की मीटिंग में क्या बात हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
ये भी पढ़ें: Video: इजराइल-हमास-हिजबुल्ला के युद्ध में हूती ग्रुप की एंट्री! इजरायली और अमेरिकी टैंकरों पर किया हमला
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines