खदान में 'जिंदा' दफन हुए 30 लोग; ईरान में Coal Mine में विस्फोट और मीथेन रिसाव से हादसा

Iran Coal Mine Explosion: ईरान में कोयले की खदान में भीषण विस्फोट हुआ है, जिसके बाद मीथेन गैस का रिसाव होने से काम कर रहे लोगों की मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या 30 हो चुकी है और अंदर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

Iran Coal Mine Explosion

हादसास्थल पर बचाव अभियान चलाते लोग।

Iran Coal Mine Explosion: ईरान में कोयला खदान में भीषण विस्फोट के बाद मीथेन गैस का रिसाव हुआ, जिसके कारण अब तक खदान में काम कर रहे 30 मजदूर मारे जा चुके हैं और 15 से ज्यादा घायल हुए हैं। 20 से ज्यादा खनिक अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, जिनके बचने की उम्मीद न के बराबर जताई जा रही है।

विज्ञापन

विस्फोट शनिवार देर रात हुआ और धमाके के समय खदान के अंदर 70 लोग काम कर रहे थे। ईरान के सरकारी मीडिया ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि जिस खदान में हादसा हुआ है, वह तेहरान से लगभग 450 किलोमीटर दूर तबास में स्थित है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी हादसे की पुष्टि की है और इसकी जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति के फंसे लोगों को बचाने के आदेश

ईरान के प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद जावेद क़ेनात ने सरकारी मीडिया को बताया कि शनिवार रात को अचानक खदान में धमाका हो गया। इसके बाद खदान में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। बचाव करते हुए कुछ खनिक बाहर निकलने में कामयाब हो गए। वहीं जो खनिक अंदर फंस गए, उनके अभी तक जिंदा होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क जाने की तैयारी कर रहे हैं, इस बीच यह हादसा होने से वे दुखी हैं। उन्होंने खदान के अंदर फंसे हुए लोगों को बचाने और उनके परिवारों की सहायता करने के लिए सभी प्रयास करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

अब से पहले भी हो चुके ऐसे हादसे

बता दें कि ईरान न केवल तेल उत्पादक देश है, बल्कि यहां कई खनिज पदार्थों का भंडार है। ईरान में पूरी करीब 3.5 मिलियन टन कोयले की खपत होती है, जबकि ईरान की खदानों से सिर्फ 1.8 मिलियन टन कोयला ही निकलता है। ईरान में कोयले की खदान में पहली बार हादसा नहीं हुआ है। साल 2013 में 2 हादसे हुए थे, जिनमें 11 लोग मरे थे। 2009 में हुए एक हादसे में 20 मज़दूर मारे गए थे। साल 2017 में कोयला खदान हुए धमाके में 42 लोग मारे गए थे और अब साल 2024 में हादसा हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ