हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

US-इजरायल ने ईरान के परमाणु केंद्र पर किया हमला? ईरान के दावे पर IAEA ने क्या कहा

Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर परमाणु केंद्र पर हमला करने का आरोप लगाया है, लेकिन IAEA ने कहा कि उनके पास ऐसे किसी हमले के सबूत नहीं है.

विज्ञापन
Credit: News24

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान के प्रतिनिधि ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ने उनके एक परमाणु केंद्र पर हमला किया है. ये बयान उस समय दिया गया जब मामला अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानी IAEA के सामने रखा गया. ईरान के दूत ने कहा कि हमला ऐसे परमाणु केंद्र पर किया गया जो IAEA की निगरानी में है और जहां शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए काम होता है. ईरान के मुताबिक ये हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है और इससे क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है. ईरान ने ये भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई से परमाणु सुरक्षा से जुड़े नियम कमजोर होते हैं.

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर ईरान का ड्रोन हमला, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल

IAEA ने क्या कहा?

IAEA ने ईरान के इस दावे को लेकर साफ जवाब दिया है. एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि फिलहाल उनके पास ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं है जिससे ये साबित हो कि किसी न्यूक्लियर सेंटर पर हमला हुआ है. उन्होंने बताया कि IAEA लगातार अपने सैटेलाइट और तकनीकी निगरानी के जरिए हालात पर नजर रखे हुए है. IAEA के मुताबिक, अभी तक किसी भी परमाणु साइट को नुकसान पहुंचने या रेडिएशन फैलने के संकेत नहीं मिले हैं. एजेंसी ने ये भी कहा कि अगर भविष्य में कोई खतरा सामने आता है तो तुरंत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जानकारी दी जाएगी. ईरान के जिस परमाणु केंद्र को लेकर चर्चा हो रही है, उसमें नातान्ज का नाम भी लिया जा रहा है. ये ईरान का एक अहम न्यूक्लियर प्लेस माना जाता है, जिस पर पहले भी साइबर हमले और साजिशों के आरोप लगते रहे हैं.

विज्ञापन

इजरायल-अमेरिका का क्या कहना है?

हालांकि, इस बार IAEA ने किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है. इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसे आरोपों को लेकर हालात और बिगड़ते हैं तो इसका असर पूरे मध्य-पूर्व पर पड़ सकता है. पहले से ही ईरान, अमेरिका और इज़रायल के रिश्ते तनावपूर्ण हैं और ऐसे दावे आग में घी डालने का काम कर सकते हैं. दूसरी ओर, अमेरिका और इजरायल की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. दोनों देशों ने अभी तक ईरान के दावे को न तो स्वीकार किया है और न ही खारिज किया है. फिलहाल स्थिति ये है कि ईरान अपने आरोपों पर कायम है, जबकि IAEA का कहना है कि तथ्यों के आधार पर कोई सबूत मौजूद नहीं है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और जांच हो सकती है और तब तस्वीर और साफ हो पाएगी.

ये भी पढ़ें: ईरान को परमाणु हथियार बनाने से क्यों रोकता है अमेरिका-इजरायल? क्या है 11 साल पुराना विवाद, जो बना जंग की वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola