ईरान ने इजरायल को युद्ध के लिए ललकारा, कहा- शुरुआत करो खत्म हम करेंगे; कतर एयरबेस पर उतरे अमेरिकी परमाणु बॉम्बर

ईरान ने सीधे तौर पर अब इजरायल को युद्ध की धमकी दे दी है। युद्ध शुरू करने के लिए इजरायल को ललकारा है। इसी तनाव के बीच अमेरिका ने कतर एयरबेस पर 8 परमाणु बॉम्बर उतार दिए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Khamenei, Netanyahu, Trump.jpg

अमेरिका और इजरायल के बीच हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। अब बात चर्चाओं से आगे निकलकर जमीनी एक्शन की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। ईरान ने अमेरिका को दरकिनार करते हुए इजरायल को युद्ध के लिए ललकारा है। इससे ओमान में दोनों देशों की बातचीत के बाद अब वार्ता को फैल समझा जा रहा है।

विज्ञापन

यूरेनियम संवर्धन की क्षमता बनाए रखने के अपने रुख पर कायम ईरान ने अमेरिका के साथ ओमान बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद रुख कड़ा किया है। इज़रायल को खुली चेतावनी देते हुए रविवार को तेहरान के मशहूर पैलेस्टाइन स्क्वायर पर एक विशाल बैनर लगाया गया है, जिसमें ग्रेटर तेल अवीव (Gush Dan) क्षेत्र के संभावित लक्ष्यों का नक्शा दिखाया गया है।

विज्ञापन

बैनर पर हिब्रू भाषा में चेतावनी है- मिसाइलों की बारिश के सामने यह इलाका बहुत छोटा है। अमेरिका को लक्षित कर लिखा गया है- तुम शुरुआत करो हम खत्म करेंगे।

विज्ञापन

वहीं अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कतर के अल उदीद एयर बेस पर आठ B-52 बॉम्बर उतारे। पेंटागन के अनुसार, यह तैनाती ‘क्षेत्रीय स्थिरता’ के लिए है, लेकिन ईरान ने इसे ‘प्रत्यक्ष धमकी’ करार दिया है। ईरान का दावा है कि अमेरिका इजरायल को मध्य पूर्व में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में खुली मदद दे रहा है, जबकि तेहरान को उसके परमाणु कार्यक्रम के नाम पर रोक रहा है।

विज्ञापन

नौसेना के जहाज पर पहुंची ईरानी विदेश मंत्री

ओमान वाली वार्ता टूटने पर अमेरिकी वार्ताकार स्टीव व्हिटकॉफ और जेरेड कुशनर सहित अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल प्रतीकात्मक रूप से यूएसएस अब्राहम लिंकन पर जा चढ़ा तो जवाब में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी ईरानी नौसेना के जहाज पर सवार होकर ‘तैयारी का संदेश’ दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ