---विज्ञापन---

‘युद्ध की धमकी से नहीं डरते…’, अमेरिकी सेना की तैनाती के बीच परमाणु जिद पर अड़ा ईरान

ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच शुक्रवार को बातचीत हुई थी. ईरान ने इस शुरुआत को सकारात्मक भी बताया था. लेकिन रविवार को अराघची ने एक मंच पर कहा कि ईरान को वाशिंगटन पर बहुत कम भरोसा है.

---विज्ञापन---

युद्ध की आहट के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को साफ कर दिया कि ईरान किसी भी कीमत पर अपना ‘यूरेनियम संवर्धन’ कार्यक्रम बंद नहीं करेगा. उन्होंने दो-टूक कहा कि तेहरान अमेरिका की सैन्य धमकियों से डरने वाला नहीं है.

अरब सागर में अमेरिका के विशाल विमान वाहक पोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ की तैनाती पर अराघची ने कहा, ‘क्षेत्र में उनकी सैन्य तैनाती हमें डरा नहीं सकती.’ उन्होंने यहां तक कहा कि चाहे ईरान पर युद्ध ही क्यों न थोप दिया जाए, वे अपनी परमाणु नीति से पीछे नहीं हटेंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ईरान-US के बीच ओमान में हुई वार्ता से पिघली बर्फ? अरागची ने क्यों बताया इसे ‘अच्छी शुरुआत’

ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच शुक्रवार को बातचीत हुई थी. उसके बाद ईरान ने इस शुरुआत को सकारात्मक पहल भी बताया था. लेकिन रविवार को अराघची ने तेहरान में आयोजित एक मंच पर कहा कि ईरान को वाशिंगटन पर बहुत कम भरोसा है और उन्हें शक है कि अमेरिकी पक्ष फिर से शुरू हुई बातचीत को गंभीरता से ले रहा है.

---विज्ञापन---

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान इस वार्ता के बारे में अपने ‘रणनीतिक साझेदारों’ चीन और रूस सलाह ले रहा है.

यह भी पढ़ें : ईरान में युद्ध की आहट! ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिका का अल्टीमेटम – ‘अभी के अभी देश छोड़ें US नागरिक’

---विज्ञापन---

ईरान चाहता है कि देश पर लगे अमेरिका के आर्थिक बैन हटा दिए जाएं. वहीं, पश्चिमी देश और इजराइल का कहना है कि ईरान एटॉमिक बम बनाना चाहता है. हालांकि, ईरान इसका खंडन करता रहा है. अराघची ने कहा, ‘वे हमारे एटॉमिक बम से डरते हैं, जबकि हम वो बना ही नहीं रहे. बड़ी शक्तियों को ‘ना’ कहने की ताकत ही हमारा एटॉमिक बम है.’

वहीं, अमेरिका और इजरायल चाहते हैं कि बातचीत में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और सशस्त्र समूहों को मदद को भी शामिल किया जाए, लेकिन ईरान इन मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार नहीं है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 08, 2026 11:32 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola