हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सीजफायर के बीच ईरान में मना जश्न, झंडे के साथ तेहरान समेत कई शहरों में सड़कों पर उतरे लोग

सीजफायर के बीच ईरान में जश्न का माहौल बन गया है। तेहरान में लोग ईरानी झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। ईरान के अलावा इजरायल में सीजफायर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

Iran America Ceasefire: अमेरिका ईरान के बीच 40 दिनों बाद आखिरकार 2 हफ्तों के सीजफायर का ऐलान हो गया है। इसके बाद से ईरान में जश्न का माहौल बन गया है। तेहरान में लोग ईरानी झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। ईरान के अलावा इजरायल में सीजफायर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। अब 10 अप्रैल को पाकिस्तान में सीजफायर के लिए बैठक होगी।

गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर अटैक किया था। हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मारे गए थे। इसके बाद से ईरान ने बड़े जलमार्गों में शामिल हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था। इससे युद्ध का असर बाकी देशों पर भी होने लगा था। यूरोप, एशिया के कई देशों में कच्चे तेल और एलपीजी की सल्पाई में समस्या हो गई थी।

यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद आया पाकिस्तान के पीएम का बयान, ‘इस्लामाबाद वार्ता’ को लेकर शरीफ ने

विज्ञापन

आखिरकार 40 दिनों बाद ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्तों का सीजफायर हो गया है। इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। ईरान ने 2 हफ्तों के लिए हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने की बात कही है। यह बाकी देशों के लिए बड़ी राहत है। भारत समेत कई देशों के जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: US-ईरान में सीजफायर की 10 शर्तें, जिन पर 10 अप्रैल से शुरू होगी बातचीत, पाकिस्तान के

विज्ञापन

उधर, अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। युद्धविराम की घोषणा के बाद प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के बाहर जमा हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम चुनाव तक इंतजार नहीं कर सकते। इस देश में जो हो रहा है उसे अभी रोकना होगा। न केवल इस देश में बल्कि दुनिया भर में हो रही क्रूरता, इस राष्ट्रपति द्वारा व्हाइट हाउस से किए गए युद्ध अपराध – इस आदमी को जाना ही होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola