Bus Carrying Pakistani Pilgrims Accident in Iran: ईरान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान से इराक जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस में मौजूद 35 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं घायलों की पूरी संख्या अभी तक सामने नहीं आया है। आज यानी बुधवार की सुबह यह खबर सामने आने के बाद ईरान और पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।
सेंट्रल ईरान में हुई दुर्घटना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बस में शिया तीर्थयात्री मौजूद थे। बस ईरान के रास्ते पाकिस्तान से इराक जा रही थी। हालांकि सेंट्रल ईरान में बस दुर्घटना का शिकार हो गई और इस हादसे में 35 लोगों की जान चली गई। हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पाकिस्तानी अखबर डॉन के मुताबिक बस का ब्रेक फेल होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है।
यह भी पढ़ें- पीड़िता की तस्वीर-वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटाएं, Kolkata Rape Case में ‘सुप्रीम’ फरमान
बस में सवार थे 53 यात्री
बता दें कि बुधवार की सुबह ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का खुलासा किया। ईरान के आपातकालीन अधिकारी मोहम्मद अली मालेकजादेह के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार की देर रात हुई। सेंट्रल ईरान के यज्द प्रांत में बस अचानक से पलट गई। हादसे में 35 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 18 लोग घायल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बस में 53 यात्री सवार थे, इसमें से 35 की जान गई और 18 घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इराक जा रहे थे तीर्थयात्री
गौरतलब है कि 7वीं शताब्दी में एक शिया संत अरबईन की मौत हुई थी। उनकी मौत के 40वें दिन इराक में कुछ आयोजन होते हैं। शिया समुदाय में इसका काफी महत्व है। इसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों ने इराक का रुख किया था। मगर इराक पहुंचने से पहले ही उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया।
यह भी पढ़ें- शादी की बात पर बॉयफ्रेंड ने डांटा तो प्राइवेट पार्ट काटा, इनकार सुनने पर गुस्साई गर्लफ्रेंड का इंतकाम
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines