---विज्ञापन---

देश angle-right

शादी की बात पर बॉयफ्रेंड ने डांटा तो प्राइवेट पार्ट काटा, इनकार सुनने पर गुस्साई गर्लफ्रेंड का इंतकाम

Women cuts Boyfriend Private Part Thane Maharashtra: गर्लफ्रेंड को शादी के लिए मना करना एक पुरुष को काफी भारी पड़ गया। गुस्से में आई महिला ने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट पर ही चाकू चला दिया।

---विज्ञापन---

Women cuts Boyfriend Private Part Thane Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। बॉयफ्रेंड के इनकार करने पर गुस्साई महिला ने चाकू से प्राइवेट पार्ट पर हमला बोल दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

शादी से इनकार करने पर हुआ ये हाल

यह घटना 16 अगस्त 2024 की है। 31 वर्षीय पीड़ित पुरुष ठाणे के पद्मा नगर इलाके का रहने वाला है। 26 वर्षीय महिला के साथ उसका रिलेशनशिप था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि महिला ने उससे शादी करने के लिए कहा। जब उसने इनकार किया तो महिला ने रसोई से चाकू लेकर बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट पर प्रहार कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- यूपी की 69000 शिक्षक भर्ती में क्यों फंसा पेंच? लखनऊ में रातभर बवाल, आरक्षण घोटाले के लगे आरोप

पीड़ित पुरुष ने सुनाई आपबीती

मंगलवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पीड़ित पुरुष की आपबीती ने सभी को हैरान करके रख दिया। पीड़ित के अनुसार महिला ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला बोला, जिससे प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। पीड़ित पुरुष फौरन अस्पताल की तरफ भागा। अस्पताल में इलाज करवाने के बाद उसने मंगलवार को पुलिस में महिला के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

---विज्ञापन---

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) (जानबूझ कर चोट पहुंचाना) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- पीड़िता की तस्वीर-वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटाएं, Kolkata Rape Case में ‘सुप्रीम’ फरमान

---विज्ञापन---

बिहार से भी सामने आया था केस

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कोई मामला सामने आया है। पिछले महीने बिहार में भी ऐसा ही एक केस देखने के मिला था। बिहार के सारण में महिला के साथ 2 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पुरुष ने शादी करने से मना कर दिया। ऐसे में महिला ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट की काट दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ये क्या! शादी करने से किया इनकार तो प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

First published on: Aug 21, 2024 11:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola