कतर में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला, दागीं 6 मिसाइलें, ट्रंप ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी अल उदीद एयरबेस पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर बड़ा हमला किया है। धमाके इतने जोरदार थे कि कतर की राजधानी दोहा तक सुनाई दिए। इजराइल ने दावा किया है कि ईरान ने कतर और इराक दोनों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

ईरान ने अमेरिकी बेस पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि ईरान ने 6 मिसाइलें दागी हैं। यह हमला कतर में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर किया गया है। कहा जा रहा है कि धमाके इतने जोरदार थे कि दोहा तक सुनाई दिए। इजराइल ने दावा किया है कि ईरान ने इराक और कतर पर मिसाइल दागी है।

मध्य पूर्व में सबसे बड़े अमेरिकी बेस पर हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार, कतर में अमेरिकी अल उदीद एयर बेस पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं हैं। इराक में भी अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की खबरें सामने आईं हैं। बता दें कि मध्य पूर्व में सबसे बड़ा अमेरिकी एयर बेस कतर में अल उदीद है। इसमें 10,000 से अधिक कर्मचारी हैं और यह सेंटकॉम के अग्रिम मुख्यालय के रूप में कार्य करता है।

Advertisment

ईरान द्वारा किए गए हमले के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। मीटिंग के बाद यह स्पष्ट ही जाएगा कि क्या अमेरिका अब क्या कदम उठाने वाला है।

बता दें कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों द्वारा ईरानी भूमिगत परमाणु स्थलों पर 30,000 पाउंड के बंकर-बस्टर गिराए जाने के बाद ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी, इसके बाद से ही हमले की आशंका जताई गई थी। वहीं अमेरिका ने भी हमला करने पर कड़ी कार्रवाई की धमकी दी थी।

विज्ञापन

कतर के रक्षा मंत्री ने कहा- कोई हताहत नहीं

ईरान के हमले को लेकर कतर के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी वायु रक्षा प्रणालियों ने अल उदीद एयरबेस पर दागी गई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। बता दें कि यह मध्य पूर्व में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य ठिकाना है, जो ईरान से खाड़ी के दूसरी तरफ मौजूद है। कतर के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, उन्होंने हमले की निंदा की।

विज्ञापन

अमेरिका से पूरा हुआ बदला-ईरान

ईरान ने कहा कि अमेरिका ने जितने बम गिराए थे, हमने उतने मिसाइल गिराए हैं। अब अमेरिका के साथ हमारा हिसाब बराबर हुआ है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ