अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अब एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है. अमेरिका ने ईरान के खाड़ी इलाके के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी (Naval Blockade) लागू करने का ऐलान कर दिया है. अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों में एंट्री करने या बाहर निकलने वाले जहाजों को रोकने की घोषणा की है. ये कदम सीजफायर वार्ता के फेल होने के बाद तेहरान पर दबाव बढ़ाने के मकसद से उठाया गया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके अपने बंदरगाहों को खतरा होता है तो फारस की खाड़ी या ओमान सागर में कोई भी पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा.
ये भी पढ़ें: क्या 5 साल तक चलेगा अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध? इस्लामाबाद बैठक के बाद ईरान का बड़ा बयान
ईरान ने क्या कहा?
ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा साझा होनी चाहिए. उन्होंने ऐलान किया कि फारस की खाड़ी और ओमान सागर में सुरक्षा या तो सभी के लिए है या किसी के लिए नहीं और क्षेत्र का कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा. इस ऐलान से क्षेत्र में समुद्री आवागमन पहले ही बाधित हो चुका है. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही, जो युद्धविराम के बाद आंशिक रूप से फिर से शुरू हुआ था, काफी धीमा हो गया है. युद्धविराम के बाद से करीब 40 कमर्शियल जहाज ही गुजर रहे हैं, जबकि युद्ध से पहले रोजाना 100-135 जहाज गुजरते थे.
वार्ता फेल होने के बाद बढ़ा खतरा?
ये कदम पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान की उच्चस्तरीय वार्ता के बाद उठाया गया है, जो बिना किसी समझौते के खत्म हो गई. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी प्रतिबद्धताओं समेत अमेरिकी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वार्ता रुक गई. ईरान ने बदले में अमेरिकी-इजरायली हमलों से हुए नुकसान के लिए मुआवजे और अपनी जब्त संपत्तियों की रिहाई की मांग की. ईरानी अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी जारी की. संसद अध्यक्ष मोहम्मद गालिबाफ ने कहा-‘अगर आप लड़ेंगे, तो हम लड़ेंगे’ जबकि रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के कंट्रोल में है और गैर-सैन्य जहाजों के लिए खुला है, लेकिन चेतावनी दी कि मिलिट्री जहाजों को जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ेगी सीजफायर की अवधि? राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रखी नई शर्त
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
58 mins agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 hr agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
3 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
8 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
17 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
18 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
21 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
23 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines